नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर से जा टकराई बोलेरो, कर्नाटक और महाराष्ट्र के 5 लोगों की मौत

Published : May 12, 2022, 10:40 AM IST
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर से जा टकराई बोलेरो, कर्नाटक और महाराष्ट्र के 5 लोगों की मौत

सार

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासी है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां डंपर और बोलेरो के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन लोगों की मौत हुई है वह कर्नाटक और महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह उस दौरान सामने आया जब सुबह तकरीबन पांच बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर से आ रही बोलेरो डंपर में पीछे से जा टकराई। 

5 की हुई मौत और 2 घायल 
इस हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच घायल दो लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। थाना जेवर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर सामने आए इस सड़क हादसे में महाराष्ट्र निवासी चंद्रकांत नाराणष मलान विश्वनाथ कुंभार, स्वर्णा चन्द कांत बुराड़े, रंजना भरत पवार व कर्नाटक के रहने वाले नुवंजन मुजावर की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कर्नाटक के सुनीता राजू गस्टे और महाराष्ट्र के नारायण रामचन्द्र कोलेकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

परिजनों को दी गई हादसे की सूचना 
इस हादसे के सामने आने के बाद जहां एक ओर घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है तो वहीं दूसरी ओर उनके परिजनों को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का जानकारी मिलने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने के साथ ही वह भी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं इस बीच पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। इसी के साथ घायलों के इलाज में डॉक्टर की टीम लगी हुई है। 

मरीज की जान बचाने के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर, 9 मिनट में तय हुआ अपोलोमेडिक्स और एसजीपीजीआई के बीच का सफर

फिल्म जैसी है आगरा की रेप, अपहरण और शादी की कहानी, कोर्ट के फैसले से ठीक पहले लड़का-लड़की ने किया सभी को हैरान

बांदा की इस अनोखी बारात को गुजरता देख याद आ गया दशकों पुराना कल्चर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 2 August 2026: 7 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बदलेगा मौसम
1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम