बिना वीजा के रह रहे थे 60 नाइजीरियन, नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप

Published : Jul 10, 2019, 06:02 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 01:59 PM IST
बिना वीजा के रह रहे थे 60 नाइजीरियन, नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप

सार

नोएडा पुलिस ने 60 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी बिना वीजा के यहां रह रहे थे। गिरफ्तार लोगों पर नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है। 

नोएडा. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा व ग्रेटर नोएडा में अवैध रुप से रह रहे 60 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। प्राथमिक जांच में इन विदेशियों के पास अधिकृत वीजा नहीं मिले हैं। साथ ही इनकी अवैध शराब व नशीले पदार्थों के कारोबार में भी संलिप्तता थी। पुलिस पूछताछ में जुटी है। 

ग्रेटर नोएडा और नोएडा पुलिस की ओर से इन दिनों दोनों शहरों में ऑपरेशन क्लीन चल रहा है। इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ लोकल इंटैलिजेंस यूनिट के अधिकारी भी शामिल हैं। नोएडा के एसएपी वैभव कृष्ण ने बताया कि, अवैध दस्तावेजों के सहारे विदेशी नागरिकों के यहां रहने के इनपुट मिले थे। इस आधार पर बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वीजा रह रहे 60 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। 

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि, गिरफ्तार किए गए सभी लोग नाइजीरिया के रहने वाले हैं।  यह अभियान सुबह 6 बजे से चल रहा है। इन नागरिकों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया जा रहा है। इन पर आरोप है कि ये वीजा खत्म होने के बाद भी इस शहर में रह रहे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
'ये मेरा पति है...' शादी के मंडप में महिला की एंट्री से मच गया बवाल-Watch Video Viral