लोहिया अस्पताल में मुफ्त इलाज बंद होने से मरीज परेशान, 1 रुपए के पर्चे की जगह 100 रुपए में हो रहा रजिस्ट्रेशन

Published : Jul 09, 2022, 01:20 PM ISTUpdated : Jul 09, 2022, 01:22 PM IST
लोहिया अस्पताल में मुफ्त इलाज बंद होने से मरीज परेशान, 1 रुपए के पर्चे की जगह 100 रुपए में हो रहा रजिस्ट्रेशन

सार

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज से मुफ्त इलाज की सुविधा बंद हो गई है। मरीजों को अब कल से दवाओं और रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे देने होंगे। अस्पताल प्रशासन द्वारा नए नियम लागू होने के बाद से यह निर्णय लिया गया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थिति डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज यानी शनिवार से नए नियम लागू हो गए है। जिसके चलते मरीजों की अब मुफ्त इलाज की सुविधा बंद हो गई है। इसके साथ ही ओडीपी में न तो मुफ्त जांचें होगी और न ही मुफ्त दवाएं मिल सकेंगी। हॉस्पिटल ब्लॉक की ओपीडी में मरीजों को अब एक रुपए के पर्चे की जगह 100 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसकी मान्यता छह महीने तक होगी। इसी प्रकार जांचों के लिए भी शुल्क देना होगा और भर्ती होने के लिए 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा। 

अस्पताल में आने वाले लोगों ने उठाए सवाल
डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि ये सुविधाएं पेश किए जाने के बाद हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधा और बेहतर होगी। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि एक रुपए के पर्चे की मान्यता 15 दिन के लिए थी तो वहीं 100 रुपए के पर्चे की मान्यता छह महीने तक रहेगी। हालांकि पहले मरीजों को मुफ्त में पांच दिन की दवाएं दी जाती थी और अब कोई भी व्यक्ति पैसा देकर जितने दिन चाहे उतने दिन के लिए दवाएं ले सकता है। परंतु अस्पताल में आने वाले लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए क्योंकि बहुत सारे ऐसे गरीब मरीज थे जिनका अस्पताल से मुफ्त इलाज हो जाता था।

नए नियमों के बाद टेस्ट के दामों में हुआ बदलाव
बता दें कि लोहिया संस्थान में लोहिया अस्पताल के विलय का आदेश साल 2019 में जारी किया गया था। साथ ही यह फैसला लिया गया था कि दो साल तक अस्पताल के सभी विभागों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था लागू रहेगी। तय समय के अनुसार दो साल बीतने के बाद इस साल अप्रैल में शासन ने नए नियमों का आदेश जारी किया था जिसे आज यानी 9 जुलाई से लागू किया जा रहा है। अब इन नियमों के लागू होने के बाद हर मरीज को इलाज के लिए अपनी ज्यादा पैसों की जरुरत पड़ेगी। इन नियमों के लागू होने पर टेस्ट के नए रेट इस तरह से होंगे। घुटने का एक्सरे 225 रुपये, सीबीसी 165 रुपये, एचबीएवन सी 250 रुपये, यूरिन कल्चर 250 रुपये, सीटी स्कैन 600-3500 रुपये, लिपिड प्रोफाइल 145 रुपये, सोडियम 35 रुपये, पोटैशियम 35 रुपये, यूरिक एसिड 35 रुपये, चेस्ट एक्स-रे 150 रुपये,  एलएफटी 125 रुपये, केएफटी 55 रुपये और यूरिन आरएम 35 रुपये देने होंगे।

आगरा: 2 सगी बहनों के अपहरण के बाद 16 घंटे घूमती रही पुलिस, होटल पहुंचने पर खुला बड़ा राज

'अभी कार्यक्रम नहीं हुआ समाप्त' कहकर मंच पर भिड़ गए योगी के दो मंत्री, बिना भोजन किए ही चले गए सुरेश राही

कचहरी के चैंबर में घुसकर अधिवक्ता पर प्रोफेसर की पत्नी ने फेंका तेजाब, जानिए वारदात के पीछे की बड़ी वजह

मारपीट मामले में बीजेपी MLC समेत 9 के खिलाफ वारंट जारी, 4 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट