यूपी के जिले मेरठ में शुक्रवार को एक महिला ने कचहरी के चैंबर में घुसकर एक वकील पर तेजाब से हमला किया। महिला ने इस वारदात को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि उन्होंने केस लड़ने के लिए मना किया था। हमला करने वाली महिला का विवाद अपने प्रोफेसर पति से चल रहा है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में शुक्रवार को एक महिला ने वकील पर कचहरी में ही हमला कर दिया। जिसकी वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला ने वकील पर कचहरी में एक चैंबर में घुसकर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद अन्य वकील बाल-बाल बचे। उसके बाद आसपास मौजूद वकीलों ने आरोपी महिला को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन महिला तेजाब डालने की धमकी देते हुए कचहरी से फरार हो गई। इस घटना से पूरी कचहरी में हड़कंप मचा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हापुड़ से मेरठ पहुंचकर महिला ने वकील पर किया हमला
इस वारदात की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित वकील ने सिविल लाइन थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मेरठ के मूल निवासी अनिल प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता है और वह जिला बार बिल्डिंग में चैंबर नंबर 45 में शुक्रवार की दोपहर को अपना काम कर रहे थे। तभी हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी निवासी शारदा हाथ में तेजाब की बोतल लेकर पहुंची और उसने अनिल पर तेजाब फेंक दिया। महिला द्वारा फेंका तेजाब उनके कपड़ों पर गिरा, जिससे उनका हाथ भी झुलस गया। वहीं उनके आसपास बैठे अन्य वकील बाल-बाल बचे।

एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
पीड़ित वकील अनिल प्रधान का कहना है कि शारदा के पति जीत सिंह प्रोफेसर हैं। महिला का अपने प्रोफेसर पति से विवाद चल रहा है। महिला वकील के पास पूर्व में अपने पति के खिलाफ केस के सिलसिले में आई थी। तब उन्होंने मना करते हुए कह दिया था कि यह पारिवारिक मामला हैं, मैं यह केस नहीं लड़ सकता। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को महिला ने वकील के चैंबर में पहुंचकर तेजाब फेंक दिया। इस संबंध में वकीलों ने एसपी सिटी को भी जानकारी दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मारपीट मामले में बीजेपी MLC समेत 9 के खिलाफ वारंट जारी, 4 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

जमीनी विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

सोनभद्र: आदिवासी युवती बनी लव जिहाद का शिकार, आरोपी आजम खान का पूरा सच जानकर उड़े सभी के होश