डिप्टी सीएम केशव मौर्य की डिग्री मामले में 3 फरवरी को होगी सुनवाई, जानिए याची ने क्या लगाए आरोप

Published : Jan 18, 2022, 10:26 AM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 10:27 AM IST
डिप्टी सीएम केशव मौर्य की डिग्री मामले में 3 फरवरी को होगी सुनवाई, जानिए याची ने क्या लगाए आरोप

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की डिग्री मामले में 3 फरवरी को सुनवाई होनी है। याची ने आरोप लगाया है कि हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज की प्रथमा, मध्यमा, विशारद डिग्री हाईस्कूल के समकक्ष मान्य नहीं है। जबकि केशव प्रसाद ने इसी डिग्री के आधार पर ही आगे की शिक्षा ग्रहण की है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) की डिग्री मामले पर 3 फरवरी को सुनवाई होगी। डाली गई अर्जी में एसीजीएम प्रयागराज (Prayagraj) के 4 सितंबर 2021 को पारित आदेश को चुनौती दी गई है। मजिस्ट्रेट के समक्ष फर्जी डिग्री की शिकायत करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई थी। 
आपको बता दें कि मजिस्ट्रेट के द्वारा अर्जी खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट में इसी आदेश को चुनौती दी गई। आरोप लगाया गया है कि हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज की प्रथमा, मध्यमा, विशारद डिग्री हाईस्कूल के समकक्ष मान्य नहीं है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसी डिग्री के आधार पर ही आगे की शिक्षा भी ग्रहण की है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल