एक महीने में दूसरी बार वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी,संत रविदास की जन्मस्थली पर टेका मत्था

Published : Feb 09, 2020, 02:52 PM ISTUpdated : Feb 09, 2020, 03:01 PM IST
एक महीने में दूसरी बार वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी,संत रविदास की जन्मस्थली पर टेका मत्था

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। एक महा के भीतर ये प्रियंका का वाराणसी का दूसरा दौरा है। प्रियंका गांधी ने संत रविदास की  643वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर पहुंचकर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया  

वाराणसी(Uttar Pradesh ). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। एक महा के भीतर ये प्रियंका का वाराणसी का दूसरा दौरा है। प्रियंका गांधी ने संत रविदास की  643वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर पहुंचकर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। 

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को वाराणसी पहुंची। वह बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो बड़ी सख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रियंका सीधे संत रविदास की जन्मस्थली गोवर्धनपुर पहुंची। उन्होंने वहां सबसे पहले तो उप प्रधानमंत्री और दलितों के बड़े नेता रहे जगजीवन राम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर संत रविदास की स्थापित मूर्ति की पूजा अर्चना की। 

एक माह पूर्व भी वाराणसी पहुंची थी प्रियंका 
गौरतलब है कि बीते जनवरी महीने में भी प्रियंका गांधी ने वाराणसी का दौरा किया थ। इस दौरान उन्होंने CAA प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी की थी। इसके आलावा उन्होंने वाराणसी के कई प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना भी की थी। प्रियंका के दूसरी बार वाराणसी दौरे पर राजनैतिक जानकार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

संत निरंजनदास से भी मिलीं प्रियंका 
प्रियंका गांधी ने संत निरंजन दास से भी मुलाकात किया। उनसे मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां पूजा अर्चना के बाद लंगर में में प्रसाद भी लिया। प्रियंका के दौरे पर यूपी के तमाम दिग्गज कांग्रेसी वाराणसी पहुंच गए हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPSC CSE 2025 Result: योगी सरकार की अभ्युदय योजना का असर, यूपीएससी 2025 में 6 छात्रों का चयन
Lucknow Mausam Today: आज धूप और गर्मी छुड़ाएगा पसीने! जानिए लखनऊ में बढ़ती गर्मी का हाल