लखीमपुर Live: चार दिन बाद पहली गिरफ्तारी, आशीष मिश्रा के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा, 2 अरेस्ट

लखीमपुर हिंसा मामले (Lakhimpur Kheri Case) में चार दिन बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। आशीष मिश्रा के करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आशीष पांडे और लवकुश राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) के साथी बताए जा रहे हैं। इनके अलावा पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2021 6:48 AM IST / Updated: Oct 07 2021, 03:48 PM IST

लखनऊ। लखीमपुर हिंसा मामले (Lakhimpur Kheri Case) में चार दिन बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। आशीष मिश्रा के करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आशीष पांडे और लवकुश राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) के साथी बताए जा रहे हैं। इनके अलावा पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इससे पहले योगी सरकार (Yogi Government) ने जांच के लिए न्यायिक आयोग (Judicial Commission) का गठन कर दिया। इसमें एक सदस्यीय इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) के रिटायर्ड जज (Retired judge) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (Pradeep Kumar Shrivastav) शामिल हैं। उनका मुख्यालय लखीमपुर (Lakhimpur) में ही होगा। दो महीने के भीतर उनको रिपोर्ट देनी है। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। वहीं, घटना के संबंध में भाजपा सांसद वरुण गांधी (BJP MP Varun Gandhi) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर ट्वीट (Tweet) कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता है। इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) और बसपा महासचिव (BSP General Secretary) सतीश मिश्रा (Satish Mishra) भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए हैं।

बता दें कि लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान थार जीप ने सड़क पर चल रहे प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया था। इसमें चार किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। घटना से नाराज भीड़ ने 2 भाजपा कार्यकर्ता, जीप ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला था। आरोप है कि ये जीप गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की थी। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें गाड़ी किसानों को कुचलकर आगे बढ़ती दिख रही है।

जानिए पल-पल के अपडेट्स...

लखीमपुर: किसान और पत्रकार के परिजन से मिले राहुल-प्रियंका, बोले- मंत्री की बर्खास्तगी हो, देखें तस्वीरें

सभी 8 लोगों को 45-45 लाख मुआवजा मिला
यूपी सरकार ने हिंसा में मारे गए सभी 8 लोगों को 45-45 लाख रुपए का मुआवजे दिया है। दरअसल, सरकार और किसानों के बीच समझौता हुआ था, इसमें मरने वालों को 45-45 लाख रुपए आर्थिक सहायता, घायलों को 10-10 लाख की मदद और मृतक किसानों के परिवार से एक-एक शख्स को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी की शर्त रखी गई थी।

लखीमपुर हिंसा: वरुण गांधी किसानों के समर्थन में खुलकर आए
BJP के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) किसानों के समर्थन में लगातार मुखर हैं। वे रोजाना मसले को लेकर सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग रहे हैं। एक दिन पहले भी उन्होंने ट्वीट कर डीजीपी से जांच के लिए कहा था। आज फिर एक वीडियो ट्वीट किया। ये वीडियो बुधवार रात सामने आया था। इसमें तेज रफ्तार थार गाड़ी किसानों को कुचलती साफ दिखाई दे रही है। वरुण ने ट्वीट में लिखा- यह वीडियो बिल्कुल साफ है।   प्रदर्शनकारियों की हत्या करके उनको चुप नहीं कराया जा सकता। निर्दोष किसानों के बिखरे खून की जवाबदेही होनी चाहिए। सभी किसानों के अंदर अहंकार और क्रूरता का संदेश जाए, इससे पहले न्याय होना चाहिए।

 

प्रियंका गांधी पर भड़के अखिलेश यादव, दे डाली नसीहत और गिनाए अपराध और बोले-आप उंगली मत उठाओ

वीडियो में किसानों को कुचलते देखी जा रही थार जीप
इससे पहले इस वीडियो का कुछ हिस्सा पहले भी सामने आया था, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को निशाने पर लिया था। ताजा वीडियो ज्यादा बड़ा और साफ है। इसमें देखा जा रहा है कि किस तरह थार जीप तेजी से आई और किसानों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। आगे जाकर कार खुद भी रुक गई। इसके बाद पीछे लाठी-डंडे लेकर प्रदर्शनकारी भागते दिखते हैं। Asianet News Hindi वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

‘फोटो खिंचाने और राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं प्रियंका मैडम...’ लखीमपुर हिंसा पर भाजपा

राहुल-प्रियंका ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया
बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। रात में उन्होंने हिंसा में मारे गए किसान लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से भी मिले थे।

Share this article
click me!