एटीएस ने देवबंद दारुल उलूम के छात्र को किया गिरफ्तार, 2015 से चल रहा था खेल

Published : Apr 29, 2022, 09:53 AM IST
एटीएस ने देवबंद दारुल उलूम के छात्र को किया गिरफ्तार, 2015 से चल रहा था खेल

सार

सहारनपुर एटीएस टीम ने देवबंद दारुल उलूम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र फर्जी दस्तावेजों के सहारे यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ वह कई संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल था। 

सहारनपुर: देवबंद के एक छात्र को एटीएस की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया छात्र बांग्लादेशी बताया जा रहा है जो कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे वहां रह रहा था। वहीं रिपोर्टस के अनुसार छात्र ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग भी ले रखी थी। बताया गया कि छात्र 2015 से यहां फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। 

लगातार था रडार पर 
कहा जा रहा है कि छात्र लगातार एटीएस की रडार पर था। कई संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के बाद एटीएस की टीम देर रात वहां पहुंची और छात्र को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि छात्र फर्जी दस्तावेजों के सहारे वहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। बांग्लादेश के रहने वाले इस छात्र ने पाकिस्तान से भी ट्रेनिंग ले रखी थी। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के बाद एटीएस लगातार छात्र पर नजर रख रही थी। जिसके बाद देर रात टीम पहुंची और छात्र को गिरफ्तार किया गया। 

फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था छात्र 
छात्र की गिरफ्तारी के बाद टीम लगातार उससे पूछताछ में लगी हुई है। वहीं मामले को लेकर एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि एटीएस को कुछ समय पहले ही छात्र को लेकर जानकारी लगी। जिसके बाद से टीम लगातार छात्र पर नजर रख रही थी। इस बीच उसकी संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। छात्र को टीम ने देर रात दबिश देकर गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है जिसके बाद कई खुलासे हो सकते हैं। बताया गया कि छात्र फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था। वह बांग्लादेश का मूल निवासी है जो यहां फर्जी दस्तावेजों के सहारे रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी। छात्र पाकिस्तान से ट्रेनिंग भी ले चुका है। 

प्रयागराज: बाइक से आए बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या की

केसरिया ट्राइसाइकिल लेकर बेधड़क डीएम के ऑफिस में पहुंचा शख्स, अंदाज को देख सभी रह गए हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका