सपा विधायक ताहिर खान पर युवती ने लगाये संगीन आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Published : May 31, 2022, 07:07 PM IST
 सपा विधायक ताहिर खान पर युवती ने लगाये संगीन आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

यूपी के सुल्तानपुर के पूर्व सांसद व वर्तमान में इसौली से सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान पर महिला ने संगीन आरोप लगाये है। जिसके बाद ताहिर खान ने कहा कि मेरे चरित्र पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

सुल्तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर से पूर्व सांसद व वर्तमान में इसौली से सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने सदन में कहा अध्यक्ष महोदय मेरे राजनैतिक प्रतिद्वंदियों ने एक अवैध और सक्रिय गिरोह बना रखा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक से पूछा यह किस नियम में बोल रहे आप?  जिस पर चीखते हुए विधायक ताहिर ने कहा कि सर-सर हमारे परिवार को जान का खतरा है। 

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र की है आरोपित महिला 
दरअस्ल पूर्व सांसद व वर्तमान में इसौली से सपा विधायक ताहिर खान का आरोप है कि उनके गांव कोतवाली नगर के पांचोपीरन के निवासी मसीहुद्दीन उर्फ मस्सू, कुल्लन खान, हसरुद्दीन पुत्रगण अरमान हाल में मेरे भाई द्वारा इन पर संगीन धाराओं में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया। विधायक का आरोप है कि इस पूर्वग्रह से ग्रसित होकर आरोपियों ने जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर की रहने वाली जालसाज महिला स्वेता सिंह पत्नी अजय सिंह को मोहरा बनाया। महिला विधायक और उसके भाईयों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही। इस संदर्भ में विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को महिला की दो ऑडियो भी साक्ष्य के रुप में दिया है जिसमें वो आरोपियों से मिलकर फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है।


पुलिस आरोपियों को नहीं कर रही गिरफ्तार 
इस पर विधायक ताहिर खान ने कहा कि मेरे राजनैतिक प्रतिद्वंदियों ने एक अवैध और सक्रिय गिरोह बना रखा है। वह भू माफिया व बड़े अपराधी भी है। मेरे चरित्र हनन के लिए और मेरे राजनैतिक छवि धूमिल करने के लिए एक अंजान महिला द्वारा और मेरे परिवार व मेरे विरुद्ध झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रहे है। जिसकी सूचना मैंने पुलिस के आला अधिकारियों को दी है। पुलिस को न्यायोचित कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया जाए, जिससे वह घिनौने चेहरे सामने आ जाए। विधायक का कहना है कि उक्त अभियुक्तो के खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस उन्हे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

सीएम योगी ने दुष्यंत कुमार की पंक्तियों के जरिए अखिलेश पर साधा निशाना, बोले-'गाते गाते लोग चिल्लाने लगे है'

अखिलेश यादव ने सदन में सुनाया था स्कूल वाला किस्सा, सीएम योगी बोले- 'बच्चों ने जो कहा होगा, सोच कर कहा होगा'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!