सुबह मासूम को बिस्तर पर देख चीख पड़ी मां, रात में बारात देखने गई थी बेटी, 2 दिन बाद आया होश तो बताई ये कहानी

Published : Feb 20, 2020, 01:53 PM IST
सुबह मासूम को बिस्तर पर देख चीख पड़ी मां, रात में बारात देखने गई थी बेटी, 2 दिन बाद आया होश तो बताई ये कहानी

सार

परिवार वालों के मुताबिक 16 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे यह बच्ची गांव में निकल रही बारात देखने गई थी, तभी आरोपी कृष्णा यादव आया और बच्ची को मुंह दबाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ रेप किया।  

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । बारात देखने गई आठ वर्षीय मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने अपने हवस का शिकार बना लिया। बच्ची रात में डर के कारण किसी तरह घर आकर सो गई। सुबह जब मां ने उसकी हालत देखी तो उसे तुरंत इलाज के लिए ले गई। बच्ची दो दिनों तक बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह घटना हाथरस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार की रात करीब डेढ़ बजे की है।

मुंह दबाकर उठा ले गया था दरिंदा 
परिवार वालों के मुताबिक 16 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे यह बच्ची गांव में निकल रही बारात देखने गई थी, तभी आरोपी कृष्णा यादव आया और बच्ची को मुंह दबाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ रेप किया।

सुबह कराहते देख चीख पड़ी मां
रात को बच्ची घायल हालत में ही सो गई। सुबह जब बच्ची को कराहते हुए उसकी मां ने देखा तो उसके शरीर के नाजुक अंगों पर चोट के निशान थे। उसे इलाज के लिये ले जाया गया। दो दिन तक बच्ची अचेत हालत में रही। होश में आने पर उसने पूरी घटना परिवार वालों को बताई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR