धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, एक के बाद एक लाश देख चीख पड़ा बेटा

Published : May 07, 2020, 10:33 AM ISTUpdated : May 07, 2020, 10:45 AM IST
धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, एक के बाद एक लाश देख चीख पड़ा बेटा

सार

कमरे के अंदर का नजारा देख कर किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्‍जे में ले लिया। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी होने पर गांव में एसपी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर पड़़ताल कर रहे हैं।

प्रयागराज (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन में सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिवार में इकलौता बचे बेटे को आज इस हत्याकांड की जानकारी हुई। वह एक के बाद एक शव देख चीख पड़ा। मरने वालों में माता-पिता और बहन शामिल हैं। वहीं, कमरे की स्थिति देखने के बाद बहन के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मांडा थाना क्षेत्र आंधी गांव की है।

यह है पूरा मामला
मांडा थाना इलाके के आंधी गांव के थोड़ा बाहर खेत में मकान बनवाकर (50) नंदलाल यादव परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनका गांव में ही पुराना भी घर है। बीती रात नंदलाल, उनकी पत्‍नी छबीला देवी (48), पुत्री राज दुलारी (16) और पुत्र राम बहादुर खाना राम बहादुर गांव स्थित पुराने घर में सोने चले गए। नंदलाल खेत में बोई मूंग की फसल की रखवाली करने खेत में चले गए। छबीला देवी घर के दरवाजे के बाहर सो गई, जबकि राज दुलारी घर के अंदर सो रही थी। रात में किसी समय हत्‍यारों ने धारदार हथियार से नंदलाल, छबीला देवी और राज दुलारी की हत्‍या कर दी।

बेटे को सुबह हुई ऐसे जानकारी
सामूहिक हत्‍या की जानकारी तब हुई जब राम बहादुर सुबह खेत में पहुंचा। देखा कि चारपाई पर नंदलाल यादव का खून से सना शव पड़ा देखा। इसके बाद जब वह घर के पास गया तो मां छबीला देवी का दरवाजे पर खाट पर रक्‍तरंजित शव पड़ा था। इसके बाद वह घर में दाखिल हुआ तो बहन राज दुलारी का भी खून से सना सना शव देखकर स्‍तब्‍ध रह गया। उसके चिल्‍लाने पर वहां पहुंचे ग्रामीण भी अवाक रह गए। 

बहन के साथ दुष्कर्म की आशंका
कमरे के अंदर का नजारा देख कर किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पाकर वहां मांडा पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्‍जे में ले लिया। नंदलाल के पुत्र राम बहादुर आदि परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी होने पर गांव में एसपी यमुनापार दीपेंद्र चौधरी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर पड़़ताल कर रहे हैं।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: बदल रहा है मौसम का मिजाज! जानिए आज नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज में वेदर का हाल
Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन