यूपी चुनाव 2022: 31 जनवरी को नामांकन करेंगे अखिलेश यादव, करहल से लड़ रहे पहला विधानसभा चुनाव

Published : Jan 28, 2022, 10:19 AM ISTUpdated : Jan 28, 2022, 10:21 AM IST
यूपी चुनाव 2022: 31 जनवरी को नामांकन करेंगे अखिलेश यादव, करहल से लड़ रहे पहला विधानसभा चुनाव

सार

समाजवादियों का गढ़ कहे जाने वाले करहल से अखिलेश यादव इस बार चुनावी मैदान में है। वह 31 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। अखिलेश के साथ ही समाजवादी पार्टी के अन्य प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव के नामांकन का इंतजार ही अन्य प्रत्याशी भी कर रहे थे। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अखिलेश 31 जनवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अन्य प्रत्याशी भी अखिलेश यादव के साथ ही नामांकन दाखिल करेंगे।

करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम का ऐलान होने के साथ ही सियासी माहौल भी गरम हो गया है। नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। हालांकि सपा के कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नामांकन का इंतजार कर रहे हैं। 

सपा के अन्य तीन प्रत्याशी भी करेंगे नामांकन
सपा की ओर से जारी बयान में स्थिति साफ हो गई है कि अखिलेश यादव 31 जनवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ ही सपा के 3 अन्य प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिस्थितियों के अनुसार पहले अध्यक्ष या प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। 

समाजवादी पार्टी ने जारी की 56 उम्मीदवारों की सूची, तीसरी लिस्ट में 9 मुस्लिम और 10 एससी नाम शामिल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी