यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार,छात्रों के लिए ज़रूरी अपडेट

Published : May 25, 2022, 05:31 PM IST
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार,छात्रों के लिए ज़रूरी अपडेट

सार

इस साल बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट इस बार स्टूडेंट्स की मेल आईडी में भी भेजा जाएगा। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिल्जट जून महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। पहले 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाएगा या 12वीं क्लास का अभी ये भी तय नहीं है। हालांकि जानकारी के अनुसार, बोर्ड के द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। 

क्यों हो रही है देरी
यूपी बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास की थ्योरी परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल पेपर का आयोजन किया था।  कोरोना के कारण बहुत से छात्र प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने इन छात्रों  दोबारा मौका दिया था। जिसके बाद 17 मई से 20 मई के बीच फिर से प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए गए थे। यही कारण है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने में देरी हो रही है। 

क्या मेल में भी आएंगे रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट इस बार स्टूडेंट्स की मेल आईडी में भी भेजा जाएगा। बोर्ड ने इसके लिए भी तैयारी कर ली है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

कब आ सकता है रिजल्ट 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अब तक रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जून के पहले हफ्ते में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मई 2022 तक हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने का काम पूरा हो चुका है और अब बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतज़ार जारी, जानिए क्या है ताजा अपडेट

जल्द आयेगा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम, इस वेबसाइट पर परिक्षार्थी देख पायेंगे अपना रिजल्ट

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम