यूपी बोर्ड रिजल्ट में आखिर क्यों हो रही है देरी, जानिए क्या है वजह

Published : May 20, 2022, 05:16 PM ISTUpdated : May 20, 2022, 05:17 PM IST
यूपी बोर्ड रिजल्ट में आखिर क्यों हो रही है देरी, जानिए क्या है वजह

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 मार्च-अप्रैल में हुई थी। इस परीक्षा में 47 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 47 लाख से ज्यादा छात्र काफी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई थी। लेकिन अभी तक यूपीएमएसपी की तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

इस साल देरी से हुई ती यूपी बोर्ड़ परीक्षा 
इस साल यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा कुछ देरी के साथ थ्योरी परीक्षाओं के बाद शुरू हुई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम को तीन चरणों में आयोजित किया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmsp.edu.in और upmspresults.up.nic.in पर चेक किया जा सकेगा।

रिजल्ट में जुड़ेंगे प्रैक्टिकल के अंक
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का मुख्य रिजल्ट थ्योरी और प्रैक्टिकल में मिले अंकों को जोड़कर बनाया जाएगा।बता दे कि यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है। रिजल्ट बनाने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के पूरे होने का इंतजार किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 पर अपना काम शुरू कर देगा।

कब तक जारी होंगे नतीजे
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में कोई साफ घोषणा नहीं की है पर मौजूदा माहौल को देखते हुए और पिछले ट्रेंड्स का अंदाजा लगाते हुए या कहा जा रहा है कि नतीजे जून महीने की शुरुआत में घोषित हो सकते हैं। पहले रिजल्ट मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद थी। अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं होने के बाद उनके मूल्यांकन और अंकन के बाद ही नतीजे आएंगे।

यूपी पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो और लिखा भावुक मैसेज, यूजर्स बोले- कौन है इस पेज का एडमिन..कमाल का है

पिता पर लगा नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप, सरकारी कॉलेज में अस्सिटेंट प्रोफेसर है आरोपी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता