यूपी चुनाव में फाजिलनगर सीट SP-BJP के लिए बनी प्रतिष्ठा का सवाल, एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं सभी प्रत्याशी

कुशीनगर जनपद की फाजिलनगर सीट सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। दलों ने यहां जातिय गणित को साधते हुए प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके बाद लड़ाई काफी दिलचस्प मानी जा रही है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2022 5:49 AM IST

कुशीनगर: यूपी विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर विधानसभा सीट सभी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। यहां भाजपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा गठबंधन ने दांव लगाया है। जबकि इस सीट पर लंबे समय से प्रत्याशी बनने का ख्वाब देख रहे सपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी बगावती तेवर दिखाकर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट पर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के बजाय उनके पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने सुनील उर्फ मनोज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सियासी जानकारों का कहना है कि इस सीट पर लड़ाई काफी रोमांचक है। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है कि नतीजे क्या होंगे। सपा, भाजपा और अन्य दल भी इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

बिरादरी के वोटों को लेकर खींचतान 
यह सीट कुशवाहा बिरादरी के प्रभाव वाली मानी जाती है। इस सीट पर पिछड़ी जाती चनऊ और अल्पसंख्यकों का भी खासा प्रभाव है। जातीय समीकरणों को साधते हुए ही सभी दलों ने यहां व्यूह रचना की है। एक ओर जहां स्वामी प्रसाद मौर्य और सुरेंद्र कुशवाहा में बिरादरी के वोटों को अपनी ओर ज्यादा से ज्यादा खींचतान को लेकर रस्साकशी है तो वहीं दूसरी ओर अन्य दल इसमें वोट काटने के प्रयास में हैं।

बसपा ने किया मुस्लिम मतदाता सहेजने का प्रयास 
इस सीट पर बसपा ने प्रत्याशी इलियास अंसारी को उतारकर मुस्लिम मतदाताओं को सहेजने का प्रयास किया है। वहीं कांग्रेस ने भी सुनील उर्फ मनोज सिंह को चनऊ और अन्य वोटरों को साधने के लिए मैदान में उतारा है। यह सीट भाजपा और सपा दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। 

सीएम योगी और अखिलेश यादव भी कर चुके जनसभा 
इस सीट पर प्रत्याशी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव दोनों ही लोग जनसभा कर चुके हैं। इसी के साथ कई बड़े नेता भी यहां पहुंचकर चुनाव प्रचार में अपना योगदान दे चुके हैं। फिलहाल जनता का फैसला क्या होगा यह तो मतदान के दिन ही समझ में आएगा और परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा। 

2017 का यह था परिणाम 
2017 के विधानसभा चुनाव में फाजिलनगर में भाजपा के गंगा सिंह कुशवाहा को 1,02,778 वोटो मिले थे। जबकि सपा के विश्वनाथ सिंह 60,856 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं बसपा के जगदीश प्रसाद 34,250 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022: छठवें चरण के लिए सोमवार को दिग्गज झोकेंगे पूरी ताकत, PM मोदी समेत बड़े नेताओं का कार्यक्रम

यूपी चुनाव के बीच डिंपल यादव के बयान का सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- हां, मैं भगवाधारी हूं

यूपी चुनाव प्रचार करने पर सपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

पूराने काशी और नए काशी में बड़ा अंतर, बाबा विश्वनाथ को संकरी गलियों से निकाल कर उसे दिव्य स्वरूप दिया गया

Share this article
click me!