UP Chunav Result 2022: कानपुर की 10 में से 07 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत, तीन सीट SP के पास

भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। वहीं कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से 07 सीटों पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही सपा के खाते में 03 सीटे गईं हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि कानपुर और उसके आसपास के जिलों में कांग्रेस और बीएसपी का खाता भी नहीं खुला है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 3:44 PM IST

सुमित शर्मा

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम बीजपी के पक्ष में आए हैं। भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। वहीं कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से 07 सीटों पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही सपा के खाते में 03 सीटे गईं हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि कानपुर और उसके आसपास के जिलों में कांग्रेस और बीएसपी का खाता भी नहीं खुला है।

बिल्हौर विधानसभा (209)
कानपुर की बिल्हौर विधानसभा सीट से बीजेपी के राहुल बच्चा सोनकर और एसपी की अर्चना सिंह के बीच कांटे की टक्कर थी। राहुल बच्चा सोनकर ने शुरूआत से बढ़त बना ली थी। बीजेपी के राहुल बच्चा सोनकर ने शानदार जीत दर्ज की है।

Latest Videos

बिठूर विधानसभा (210) सीट
बिठूर विधानसभा सीट से बीजेपी के अभिजीत सांगा ने जीत दर्ज की है। अभिजीत सांगा और एसपी के मुनींद्र शुक्ला के बीच टक्कर थी। शुरूआती दौर में मुनींद्र शुक्ला आगे चल रहे थे। दोपहर होते-होते अभिजीत सिंह सांगा ने बढत बनाने के साथ ही शानदार जीत भी दर्ज की है। अभिजीत सिंह सांगा 2017 में भी जीत दर्ज की थी।

कल्यानपुर विधानसभा (211) सीट
कल्यानपुर विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार मैदान में थी। बीजेपी की नीलिमा कटियार और एसपी के सतीश निगम के बीच कड़ी फाइट थी। काउंटिंग के दौरान कभी नीलिमा कटियार आगे हो जाती थीं, तो कभी एसपी के सतीश निगम। लेकिन फाइनल रिजल्ट में नीलिमा कटियार के पक्ष में गया है।

गोविंद नगर विधानसभा (212) सीट
गोविंद नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेंद मैथानी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी और एसपी के सम्राट विकास यादव के बीच लड़ाई थी। सुरेंद्र मैथानी ने 2019 में उपविधानसभा चुनाव जीत कर गोविंद नगर सीट पर विधायक बने थे।

सीसामऊ विधानसभा (213) सीट
सीसामऊ विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। सीसामऊ सीट पर एक बार फिर से इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की है। इरफान सोलंकी की टक्कर बीजेपी के सलिस विश्नोई से थी। इरफान सोलंकी ने लगातार चौथी बार विधायक बने हैं। वहीं बीजेपी के सलिस विश्नोई को हार का सामना करना पड़ा है।

आर्यनगर विधानसभा (214) सीट
आर्यनगर विधानसभा सीट से एसपी के प्रत्याशी अमिताभ वाजपेई ने जीत दर्ज की है। अमिताभ वाजपेई की टक्कर बीजेपी के सुरेश अवस्थी से थी। बीजेपी के सुरेश अवस्थी सुबह से आगे चल रहे थे। लेकिन फाइनल राउंड की कांउंटिंग में अमिताभ वाजपेई आगे हो गए, और 07 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली। विधानसभा चुनाव 2017 में भी अमिताभ वाजपेई ने शानदार जीत दर्ज की थी।

किदवई नगर विधानसभा (215) सीट
किदवई नगर विधानसभा सीट से महेश त्रिवेदी एक बार फिर से जीत दर्ज की है। बीजेपी के महेश त्रिवेदी और कांग्रेस के अजय कपूर के बीच कांटे की टक्कर थी। काउंटिंग के दौरान कभी अजय कपूर तो कभी महेश त्रिवेदी आगे हो रहे थे। लेकिन फाइनल राउंड के कुछ राउंड में महेश त्रिवेदी ने बढ़त बना ली। विधानसभा चुनाव 2017 में भी महेश त्रिवेदी ने कांग्रेस के अजय कपूर को हराया था।

कैंट विधानसभा (216) सीट
कैंट विधानसभा सीट पर एसपी के मो हसन रूमी ने शानदार जीत दर्ज की है। मो हसन रूमी की टक्कर बीजेपी रघुनंदन भदौरिया से थी। दोनों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही, फाइनल के राउंड में एसपी के मो हसन रूमी ने जीत दर्ज की है।

महाराजपुर विधानसभा (217) सीट
महाराजपुर विधानसभा सीट से सतीश महाना के जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। सतीश महाना बीजेपी के ऐसे चहेरे हैं, जिन्होने कभी हार का स्वाद नहीं चखा है। महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। सतीश महाना मुस्लिम बाहुल कैंट सीट से पांच बार लगातार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही दो बार महाराजपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज कर 8 वीं बार विधायक बने हैं।

घाटमपुर विधानसभा (218) सीट
घाटमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी गठबंधन अपना दल (एस) की प्रत्याशी सरोज कुरील ने जीत दर्ज की है। सरोज कुरील ने एसपी के भगवती प्रसाद सागर को हराया है। भगवती प्रसाद सागर बीजेपी छोड़कर एसपी में शामिल हुए थे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार