Asianet News Mood of Voters Survey: ब्राह्मण-गैर यादव ओबीसी ये लोग किस पार्टी की ओर करेंगे रुख, जानें...

Asianet News ने राज्य में चुनाव से सात महीने पहले मतदाताओं की नब्ज को समझने के लिए उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों - कानपुर बुंदेलखंड, अवध, पश्चिम, बृज, काशी और गोरखपुर में पहला सर्वेक्षण किया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2021 11:00 AM IST / Updated: Aug 18 2021, 06:56 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च 2022 में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व होगा। राज्य का सियासी पारा अभी से चढ़ता जा रहा है। बीजेपी यूपी की सत्ता को बरकरार रखने के साथ 2017 का इतिहास दोहराना चाहती है, उधर विपक्ष हर तरह से किलेबंदी कर मौजूदा सरकार को मात देने में जुटा हुआ है। क्या योगी आदित्यनाथ एक बार फिर बीजेपी के पक्ष में जनादेश लाएंगे? क्या अखिलेश यादव भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में 'साइकिल' की सवारी करेंगे? क्या मायावती का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी दिला पाएगा? वे कौन से मुद्दे होंगे जो 'चुनावी रणभूमि उत्तर प्रदेश' पर हावी होंगे? ऐसे ही सवालों के जवाब जानने Asianet News ने 27 जुलाई से 2 अगस्त 2021 के बीच उत्तर प्रदेश में एक सर्वे किया। जन की बात द्वारा राज्य के 6 क्षेत्रों- कानपुर बुंदेलखंड, अवध, पश्चिम, बृज, काशी और गोरखपुर में किए गए सर्वे के माध्यम से चुनाव से 7 महीने पहले मतदाताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की।



सर्वे- 70% ब्राह्मणों का बीजेपी को आशीर्वाद, ओबीसी भी आया साथ

सर्वे की मानें तो यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार ब्राह्मण मतदाताओं में 70% का झुकाव बीजेपी की तरफ दिख रहा है। जबकि 20% ब्राह्मण समाजवादी पार्टी गठबंधन की ओर जाते दिख रहे हैं। 10% बसपा और 5% लोगों ने कांग्रेस को अपनी पसंद बताया है।

जाट- जाटों का सबसे अधिक झुकाव सपा गठबंधन के साथ जाता दिख रहा है। सपा गठबंधन के साथ 60% जाट मतदाता हैं जबकि 30% जाट मतदाता बीजेपी के समर्थन में है। 5% बसपा जबकि 5% कांग्रेस के साथ हैं।

यादव- यादव की बात करें तो इसमें 10% बीजेपी के साथ जाना चाहते हैं, जबकि 90% को साइकिल की सवारी पसंद है।

गैर यादव ओबीसी- गैर यादव ओबीसी में 70% मतदाताओं का झुकाव बीजेपी की तरफ है। 10% सपा गठबंधन के साथ। 5% कांग्रेस जबकि 10% अन्य छोटे दलों के साथ जाना चाहते हैं।

गोरक्ष में 90% तो अवध में 80% ब्राह्मणों का बीजेपी को साथ

गोरक्ष क्षेत्र: सर्वे के अनुसार- यहां का 90% ब्राह्मण का झुकाव बीजेपी तो 5% का झुकाव बसपा की ओर है। सपा गठबंधन के साथ 3% जबकि कांग्रेस की ओर 2% हैं।

ब्रज क्षेत्र: 56% ब्राह्मण वोटर्स का झुकाव बीजेपी, 14% सपा गठबंधन के साथ है। 7% ब्राह्मण बसपा को मजबूत करना चाहते हैं तो 3% का झुकाव कांग्रेस की तरफ है।

पश्चिम क्षेत्र: पश्चिम क्षेत्र में 65% ब्राह्मण वोटर्स का झुकाव बीजेपी जबकि 28% सपा गठबंधन के साथ है। 5% बीएसपी और 2% ब्राह्मण कांग्रेस के साथ है।

अवध क्षेत्र: अवध क्षेत्र का 80% ब्राह्मण वोटर्स बीजेपी को आर्शीवाद देता नजर आ रहा है। 15% सपा गठबंधन, 3% ब्राह्मण वोटर्स बीएसपी और 2% कांग्रेस के साथ है।

काशी क्षेत्र: काशी क्षेत्र में 68% ब्राह्मण बीजेपी जबकि 25% सपा गठबंधन के साथ जाता दिख रहा। 5% बीएसपी और 2% कांग्रेस के साथ हैं।

कानपुर-बुंदेलखंड: इस क्षेत्र में 34% ब्राह्मण वोटर्स बीजेपी के साथ, 12% का सपा गठबंधन की ओर झुका है। 18% ब्राह्मण बसपा के साथ है, जबकि 36% ब्राह्मण अभी भी न्यूट्रल हैं।

यादव और गैर यादव ओबीसी किस क्षेत्र में किसके साथ जाएगा...

गोरक्ष क्षेत्र: 70% यादव वोटर सपा जबकि 3% का झुकाव बीजेपी की ओर है।
जबकि यहां गैर यादव ओबीसी में 70% बीजेपी के साथ, 25% सपा गठबंधन के साथ। 3% गैर यादव ओबीसी बसपा तो 5% कांग्रेस व 2% अन्य के साथ हैं।

ब्रज क्षेत्र: यहां 80% सपा के साथ है तो 10% बीजेपी के साथ यादव खड़ा है।
ब्रज में 58% गैर यादव ओबीसी बीजेपी के साथ है जबकि 20% सपा अलायंस के साथ खड़ा है। बीएसपी के साथ 13% तो 4% कांग्रेस व 3% अन्य दलों के साथ जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र: 78% यादव वोटर यहां सपा के साथ है, 6% बीजेपी के साथ है।
यहां भी 58% गैर यादव ओबीसी बीजेपी के साथ है जबकि 22% सपा गठबंधन के साथ है। 6% बसपा, 3% कांग्रेस के खेमे में है। 11% गैर यादव ओबीसी अन्य दलों के साथ है।

अवध क्षेत्र: यहां 95% यादव सपा के साथ है जबकि 5% बीजेपी के साथ है।
गैर यादव ओबीसी की बात करें तो 60% बीजेपी के साथ है। वहीं 20% सपा गठबंधन, 10% बसपा और 5% कांग्रेस के साथ है। 5% अन्य दलों के साथ है।

काशी क्षेत्र: यहां 84% यादव सपा के साथ, 12% बीजेपी के साथ है।
गैर यादव ओबीसी यहां 46% बीजेपी के साथ, 32% सपा गठबंधन-12% बसपा और 5% कांग्रेस के साथ है। 5% अन्य दलों के साथ।

कानपुर-बुंदेलखंड: यहां 70% यादव सपा के साथ है तो 18% यादव बीजेपी की ओर है।
कानपुर-बुंदेलखंड में गैर यादव ओबीसी करीब 64% बीजेपी के साथ, 27% सपा गठबंधन के साथ। 7% बसपा, 2% कांग्रेस और 1% अन्य के साथ खड़ा है। 

यह भी पढ़ें...

Asianet News Mood of Voters Survey: यूपी चुनाव में रामलला का मंदिर मुद्दा होगा या नहीं, जानिए..

Asianet News Mood of Voters Survey: LAW&ORDER पर योगी, अखिलेश-माया...जानें जनता किसे मानती है नायक

Asianet News Mood of Voters Survey: गोरक्ष क्षेत्र में भ्रष्टाचार, अवध बोला- महंगाई में फेल हो गई योगी सरकार

Asianet News Mood of Voters Survey: बोले लोग-सबसे अधिक महंगाई डायन ने डाला प्रभाव, कोविड हैंडलिंग उसके बाद

Asianet News Mood of Voters Survey: 48% वोटर्स ने कहा- योगी वन्स मोर, जानिए अखिलेश कहां...

Asianet News Mood of Voters Survey: ब्राह्मण-गैर यादव ओबीसी ये लोग किस पार्टी की ओर करेंगे रुख, जानें...

Asianet News Mood of Voters Survey:: कृषि बिल अच्छा या खराब- यूपी वालों का SHOCKING जवाब

Asianet News Mood of Voters Survey: BJP-SP-BSP...यूपी 2022 चुनाव में किसको मेंडेट-VIDEO

Share this article
click me!