यूपी चुनाव: प्रयागराज में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा- पिछली सदी में महामारी से ज्यादा लोग भूखमरी से थे मरे

Published : Feb 23, 2022, 04:43 PM IST
यूपी चुनाव: प्रयागराज में बोले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा- पिछली सदी में महामारी से ज्यादा लोग भूखमरी से थे मरे

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी चुनाव 2022 के प्रचार के लिए प्रयागराज के फूलपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  पिछली सदी में जब महामारी आई थी तो उस समय बिमारी से ज्यादा लोग भूखमरी से मर गए थे। लेकिन कोरोना महामारी के समय मोदी सरकार ने हर घर में राशन पहुंचाया। ये है गरीब जनता की सरकार।

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव का आज चौथे चरण का मतदान पूरा हो जाएगा। चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होना है। चौथे चरण में सबसे अधिक 14 सुरक्षित सीटें हैं। लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक दल आगामी चरणों के मतदाताओं को साधने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागराज के फूलपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय मोदी सरकार ने हर घर में पहुंचाया राशन था। नड्डा कहते है कि पिछली सदी में जब महामारी आई थी तो उस समय बिमारी से ज्यादा लोग भूखमरी से मर गए थे। लेकिन कोरोना महामारी के समय मोदी सरकार ने हर घर में राशन पहुंचाया। ये है गरीब जनता की सरकार।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते है कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो जनता के बीच में जाकर कहती है- जो कहा था वो किया है, जो कहेंगे वो करेंगे। बाकी किसी पार्टी में ये ताकत नहीं है। बाकी सभी पार्टियां कहती हैं, हम सोचेंगे, हम देखेंगे, हम करेंगे, हम विचार करेंगे।

कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण को लटकाया
बता दे कि इससे पहले जेपी नड्डा ने प्रतापगढ़ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि  समाजवादी सरकार ने कार सेवकों पर गोली चलाई थी। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लटकाया, भटकाया, अटकाया था। आज कांग्रेस खुद लटकी पड़ी है, अटकी पड़ी है, भटकी पड़ी है। नड्डा आगे कहते है कि बाकी सभी पार्टियां इस बात की चर्चा कर सकती हैं कि हमनें अपने परिवार, अपने घर और अपने रिश्तेदारों के विकास कैसे किया। लेकिन जनता के विकास के बारे में वो कोई चर्चा नहीं कर सकते। ये चर्चा करने का दम और ये कहना कि जो कहा था, वो किया है, जो कहेंगे वो करेंगे, ये केवल भाजपा कर सकती है। रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने जाना और छाती ठोक कर कहना कि मैंने जो कहा था, वो किया है। ये संस्कृति मोदी जी भारत की राजनीति में लेकर आए हैं। 

बम धमाकों का भी किया था जिक्र
इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हुए सीरियल बम धमाकों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2007 को गोलघर गोरखपुर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। 2007 को कचेहरी ब्लास्ट हुआ था। इसमें लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी इसमें एक साथ सीरियल ब्लास्ट हुआ था। इसकी जिम्मेदारी हरकत उल जिहाद इस्लामी और इंडियन मुजाहिद्दीन आतंक संगठनों ने ली थी। इसमें 2 लोग पकड़े गए थे, एक का नाम था तारिक काजमी और दूसरे का नाम था खालिद मुजाहिद। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

बागपत में सात साल की बच्ची पहुंची DM के दरबार, मांगा पार्क और कूड़े का इंतजाम

केशव प्रसाद बोले- जनता यूपी चुनाव में सिखाए अखिलेश यादव और उनके प्रत्याशियों को सबक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, आर्थिक मदद व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश