जब फ्लाइट में अचानक आमने-सामने आ गए प्रियंका-अखिलेश, हाथ जोड़े, मुस्कुराए, जानिए क्या हुई बात...

Published : Oct 22, 2021, 05:20 PM IST
जब फ्लाइट में अचानक आमने-सामने आ गए प्रियंका-अखिलेश, हाथ जोड़े, मुस्कुराए, जानिए क्या हुई बात...

सार

प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। अचानक उनका आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट बातचीत भी हुई।

लखनऊ : उत्तर-प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में चंद महीन ही बचे हैं और अभी चुनावी तारीखों के ऐलान में भी काफी समय है लेकिन राज्य में सियासी पारा बिल्कुल भी कम नहीं है। राजनीतिक दलों में गठजोड़ की बातें चल रही हैं। सियासी समीकरण सेट किए जा रहे हैं। इस बीच संयोगवश ही सही लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देख हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है? आइए जानते हैं आखिर क्या है इस तस्वीर में..

फ्लाइट में एक साथ दिखे प्रियंका-अखिलेश
दरअसल, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी विस्तारा की फ्लाइट में साथ-साथ देखे गए। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव दोनों शुक्रवार को दिल्ली (delhi) से लखनऊ (lucknow) आ रहे थे। दोनों नेता एक ही फ्लाइट में सवार थे और उनका आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई। वहां मौजूद लोगों ने बताया  कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। इस दौरान दोनों के बीच कुछ मिनट बातचीत भी हुई।

लखनऊ आ रहे थे दोनों 
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्हें सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात के बाद ही वह लखनऊ वापस लौट रहे थे। वहीं, कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी लखनऊ आ रही थीं। प्रियंका शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। इसके अलावा प्रियंका कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पिछले कई महीनों से प्रियंका लगातार यूपी में सक्रिय हैं और संगठन को मजबूत करने की कवायद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस में कलह : पंजाब में सीएम के बाद अब प्रभारी हरीश रावत की भी छुट्टी, इस कद्दावर नेता को मिला चार्ज


मिशन-2022 में जुटी हैं प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश की सत्ता से 32 सालों से बाहर कांग्रेस को दोबारा से खड़ा करने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लगातार एक्टिव हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (varanasi) से मिशन-2022 का आगाज के बाद अब प्रियंका गांधी अगले हफ्ते सीएम योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) के गढ़ गोरखपुर (gorakhpur) में जनसभा करने जा रही हैं। इस जनसभा से पहले 23 अक्टूबर को प्रियंका गांधी लखनऊ से सटे बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। प्रतिज्ञा यात्रा के तहत यूपी के चार इलाकों में 12 हजार किलोमीटर की यात्रा कांग्रेसी कार्यकर्ता तय करेंगे। पश्चिमी यूपी, बुंदेलखण्ड, अवध और पूर्वांचल के इलाके में निकालने की योजना बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें-योगी आदित्यनाथ का निशाना, कहा- कांग्रेस ने बोया था आतंकवाद का बीज, सपा सरकार ने हिंदुओं पर चलवाई गोलियां

अखिलेश पर हमलावर रहती हैं प्रियंका
वैसे अखिलेश पर प्रियंका गांधी लगातार हमलावर रहीं हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार अखिलेश यादव पर सीधे तौर पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि सपा बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर नहीं उतरती है। हालांकि अखिलेश ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था कि वे कमरे में रहती हैं, इसलिए उनको हमारा संघर्ष नहीं दिखता है।

2017 में सपा-कांग्रेस आए थे साथ
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी (rahul gandhi) यूपी में कांग्रेस का चेहरा थे। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन किया तो चुनावी फिजा में 'यूपी को ये साथ पसंद है' नारा गूंजा था। अखिलेश और राहुल ने लखनऊ में रथयात्रा निकाली थी। हालांकि, चुनाव में खास फायदा नहीं हुआ। भाजपा को 304 सीटें मिलीं। जबकि गठबंधन को महज 54 सीटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव बाद गठबंधन टूट गया था। बावजूद इसके दोनों पार्टियों के नेता कभी एक-दूसरे पर ज्यादा हमलावर नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें-Lakhimpur Kheri Violence: हिंसा की जांच कर रहे DIG उपेंद्र अग्रवाल का ट्रांसफर, पांच IG भी इधर से उधर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द
बाबरी विवाद फिर गर्माया! मंत्री राजभर ने हुमायूं कबीर पर लगाया चौंकाने वाला आरोप