महिलाओं को रिझाने में जुटी BJP, संगमनगरी में PM मोदी देंगे बड़ी सौगात

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया था कि यह पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम है, इसलिए इसे राजनीति से दूर रखा जाए। पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे इस आयोजन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे- लड़की हूं लड़ सकती हूं... से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2021 2:59 AM IST / Updated: Dec 21 2021, 10:37 AM IST

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी से महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगे। वह त्रिवेणी तट के करीब स्थित परेड मैदान पर आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई होर्डिंग में लिखा है कि महिला सशक्तीकरण सिर्फ बात नहीं इससे स्पष्ट है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह बताना है कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काफी काम किया है।

शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी देखने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया था कि यह पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम है, इसलिए इसे राजनीति से दूर रखा जाए। पर विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हो रहे इस आयोजन के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे- लड़की हूं लड़ सकती हूं... से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि आयोजन से जुड़े अफसरों का कहना है कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार और अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से हो रहा है। ताकि बाकी महिलाएं उनसे प्रेरित हो सकें। अफसरों के मुताबिक कार्यक्रम के लिए प्रयागराज का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि कुंभ नगरी से निकला सकारात्मक संदेश प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जाता है।

2.73 लाख महिला लाभार्थी होंगी शामिल
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदेशभर की 2.73 लाख महिला लाभार्थी शामिल होंगी। पीएम दो घंटे प्रयागराज में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित महिला मंत्री और सांसद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंच पर मंत्री, सांसद और विधायक को मिलाकर 33 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

कार्यक्रम के लिए परेड मैदान को तैयार कर दिया गया है। यहां 85 हजार वर्गमीटर में पंडाल तैयार किया गया है। इसमें पौने तीन लाख महिलाओं के बैठने का प्रबंध है। मंच तैयार हो चुका है, जिसे एसपीजी के हवाले किया जा चुका है। सोमवार को दिन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम में नौ सरकारी योजनाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी। इसमें समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी, कृषि आजीविका सखी, विद्युत सखी, सामुदायिक शौचालय और टेक होम राशन के संचालन से जुड़ी महिलाओं के साथ ही कन्या सुमंगला योजना और स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी महिलाएं शामिल हैं।

संवाद भी करेंगे पीएम
कार्यक्रम के दो प्रमुख अंग होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन और संवाद। संवाद के लिए परेड मैदान में एक कक्ष बनाया गया है। वहां विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को बैठाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री चयनित महिलाओं से प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान तीन अलग-अलग योजनाओं की 25-25 यानी कुल 75 महिलाओं से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
-बमरौली एयरपोर्ट पर आगमन 12:45 बजे
-परेड मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे 1:05 बजे
-कार्यक्रम स्थल पर आगमन 1:10 बजे
-प्रदर्शनी का अवलोकन 1:10 बजे से 1:15 बजे
-मंच पर आगमन 1:17 बजे
-प्रधानमंत्री का स्वागत 1:19 बजे
-लघु फिल्म का प्रदर्शन 1:20 से 1:24 बजे
-प्रधानमंत्री का उद्बोधन 1:50 से 2:20 बजे
-परेड हेलीपैड आगमन 2:23 बजे
-बमरौली एयरपोर्ट आगमन व प्रस्थान 2:48 बजे

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Lonavala Accident: सैलाब में एक-एक कर बह गया पूरा परिवार...Bhushi Dam के पास हुए हादसा|Video
Kedarnath Avalanche : केदारनाथ में ढह गया बर्फ का पहाड़, घबराकर भागे यात्री!
BJP: UP–महाराष्ट्र में इस वजह से खिसका भाजपा का जनाधार, समीक्षा में सामने आई यह सबसे बड़ी वजह
Sanjay Singh : Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA गठबंधन ने बनाया मास्टर प्लान
Ravindra Jadeja:Virat के बाद जडेजा ने भी लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास,कही दिल छू लेने वाली बात