UP फतह करने पर ये 7 वचन निभाएगी कांग्रेस, प्रियंका ने जारी किया मास्टरप्लान, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। इसी बीच उन्होंने शनिवार को राज्य भर में प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत की।बाराबंकी से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 23, 2021 7:58 AM IST / Updated: Oct 23 2021, 03:15 PM IST

लखनऊ. यूपी में अगले साल यानि तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव  (UP Assembly  Elections 2022) होने हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने राज्य भर में प्रतिज्ञा यात्रा की शुरूआत कर दी है। लखनऊ के पास  बाराबंकी से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस प्रतिज्ञा यात्रा को 'हम वचन निभाएंगे' के नारे के साथ रवाना किया गया। इस दौरान प्रियंका ने 7 प्रतिज्ञाओं की घोषणा की। 

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए यूपी में फतह करने के लिए 7 प्रतिज्ञाओं की घोषणा की। 

1. टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी - इस घोषणा के तहत कांग्रेस पार्टी  40% टिकट महिलाओं को देगी। यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर कांग्रेस महिला प्रत्याशी उतारेगी। 

2. छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी- यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि अगर उनकी यूपी में सरकार बनती है तो वह इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। 

3. किसानों का पूरा कर्जा माफ- कांग्रेस ने तीसरी प्रतिज्ञा ली है कि यूपी में सत्ता में आऩे के बाद वह राज्य के सभी किसानों का कर्चा माफ किया जाएगा। 

4. 2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान- इस प्रतिज्ञा के तहत सत्ता में आने के बाद कांग्रेस  2500 में गेहूं धान और 400 रुपए में प्रति क्विंटल खरीदेगी।

5. बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ- कांग्रेस की पांचबी प्रतिज्ञा है कि वह सरकार बनते ही प्रदेश के सभी लोगों का बिजली का बिल आधा करेगी। साथ ही कोरोना का जो बिल होगा, वह भी माफ होगा।

6. दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार- कोरोना से आई आर्थिक परेशानी को दूरी किया जाएगा। पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की मदद भी की जाएगी।

7. 20 लाख को सरकारी रोजगार- कांग्रेस की सबसे बड़ी और आखिरी प्रतिज्ञा है कि वह प्रदेश के करीब  20 लाख को सरकारी नौकरी देगी।

7 ‘प्रतिज्ञा’ से राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान
यूपी में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए  कांग्रसे पार्टी ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के तहत जिन 7 प्रतिज्ञाओं की घोषणा की है। उनकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। राजनीतिक विश्लेषकों भी हैरान हैं। क्या कांग्रेस ने जिन घोषणाओं का ऐलान किया है वह पूरा कर सकेगी। इतने बड़े प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ करना, 20 लाख नौकरी देना और बिजली बिल के साथ कोरोना कर्जा भी माफ करना कहीं कांगसे के लिए मुसीबत नहीं बन जाए। इन्हीं सातों प्रतिज्ञा का कांग्रेस ने एक पोस्टर भी जारी किया हुआ है।
 

12 हजार किलोमीटर की होगी प्रतिज्ञा यात्रा 
दरअसल, कांग्रेस यूपी की फतह के लिए यह प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रही है। पार्टी ने राज्य के चार महत्वपूर्ण इलाके पश्चिमी यूपी, बुंदेलखण्ड, अवध और पूर्वांचल से निकालने की योजना बनाई है। जिसके तहत कांग्रेस सूबे में अपने पक्ष में माहौल बनाने की योजना बना रही है। यह प्रतिज्ञा यात्रा 12 हजार किलोमीटर की होगी। यह यात्रा 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें-जब फ्लाइट में अचानक आमने-सामने आ गए प्रियंका-अखिलेश, हाथ जोड़े, मुस्कुराए, जानिए क्या हुई बात...

सीएम सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में होगी बड़ी रेली
बता दें कि कांग्रेस की इसी प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रियंका गांधी की अगले सप्ताह 31 अक्टूबर को सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में  प्रियंका गांधी की बड़ी रैली करने की तैयारी चल रही है। गोरखपुर में चुनावी जनसभा के दौरान बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने और अपना जनाधार वापिस करेगी। इसी रैली के एक दिन बाद यानि 1 नवंबर को यह यात्रा समाप्त हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें-मिशन UP: हर हाल में सत्ता चाहती हैं प्रियंका, बेटियों को फ्री में स्कूटी से लेकर स्मार्टफोन देने का ऐलान

प्रियंका गांधी नहीं छोड़ रहीं कोई कसर
- तीन दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की थी। जहां उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाओं को यूपी की सियासत में लाने के लिए बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर कांग्रेस महिला प्रत्याशी उतारेगी। प्रियंका ने कहा था कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ाना है। यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी। 

यह भी पढ़ें-Agra: पुलिस कस्टडी में मारे गए अरुण के परिवार से मिलीं प्रियंका, बोलीं- UP में गरीबों को न्याय नहीं

- वहीं 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के एक दिन बाद ही प्रियंका गांधी ने एक और बड़ा दांव चला। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने बताया था कि लड़कियों को पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-'मेरी बीवी मुझसे संभलती नहीं ' प्रियंका गांधी ने सुनाया जब अमेठी के प्रधान पति का मजेदार किस्सा...

- कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी में चुनाव लड़ रही है। जिसके चलते पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। यूपी में कोई भी छोटी-बड़ी घटना होती है तो प्रियंका गांधी इसे भुनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। चाहे फिर वह लखीमपुर घटना में मृतक किसानों के परिवारों से मिलने की बात हो। या फिर हाल ही में आगरा पुलिस कस्टडी में मारे गए अरूण कुमार का मुद्दा हो।


 

Share this article
click me!