कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यूपी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा की।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) का शंखनाद कर दिया। उन्होंने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा की। प्रियंका ने ऐलान किया है कि अगले चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। इसी बीच उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। जिसे सुन वहां पर मौजूद हर किसी ने तालियां बजाईं। आइए जानते हैं क्या था वो दिलचस्प किस्सा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में प्रियंका से किया दिलचस्प सवाल
दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपनी इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यूपी चुनाव के लिए एक नया नारा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं।' दिया। इस दौरान उनके साथ मंच पर कई महिलाएं थीं। इस दौरान उनसे किसी ने सवाल किया कि ज्‍यादातर महिलाएं तो केवल नाम के लिए चुनाव लड़ती हैं, काम और दबदबा उनके पतियों का होता है। इस पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में ऐसा नहीं होगा। जो महिलाएं चुनाव लड़ेंगी और वह जीतेंगी और उन्हीं का नाम के साध दबदबा भी होगा।

यह भी पढ़िए-प्रियंका गांधी महिला ब्रिगेड के सहारे जीतेंगी यूपी? 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान..बनाया ऐसा प्लान

'मुझसे तो नहीं संभलती, आप ही संभालिए...
प्रियंका गांधी ने सवाल का जवाब देते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि अमेठी में एक प्रधान थे। उन्‍होंने अपनी पत्नी को चुनावा लड़ाया था, लेकिन कुछ समय बाद प्रधान मेरे पास आए और कहने लगे कि आप ही इसे संभालिए, मुझसे तो नहीं संभलती है। सारे फैसले खुद ही लेती है। कोई सलाह तक नहीं लेती। इस पर मैंने उनसे कहा कि अब क्यों रो रहे हो।

यह भी पढ़िए-क्या गिरने वाली है हेमंत सोरेन सरकार? JMM विधायक ने खुद सुनाई पूरी कहानी..बीजेपी के साथ सरकार बनाने का ऑफर

जल्द ही 50-60 सीटों के टिकट घोषित कर सकती है कांग्रेस
प्रियंका ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिए जाने वाले टिकट में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण की घोषणा कर बड़ा दांव चला है। पार्टी एक-दो दिन में 50 से 60 सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। लेकिन जब उनसे सवाल पूछा गया कि सभी असरदार नेता अपने परिवार की महिलाओं को ही टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग करेंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है। कहा- महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट दिया जाएगा।