यूपी चुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- 'भाजपा अमीरों को दे रही गरीबों का पैसा'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राज्य के कासगंज जिले के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी गरीबों का पैसा अमीरों को दे रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 11:44 AM IST

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरणों को छोड़कर राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार प्रसार में लग चुके हैं। सभी पार्टी के दिग्गज नेता अलग-अलग जगह जाकर प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर रहे है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राज्य के कासगंज जिले के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। चुनावी रैली को संबोधित करते समय उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हो गया है। महंगाई डबल हुई है। अन्याय और अत्याचार डबल हुआ है। ऐसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा का सफाया कर दिया है।

भाजपा सरकार में माफिया खेल रहे क्रिकेट
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि रोजगार देकर भविष्य बनाने का काम सपा सरकार करेगी। जब जब समाजवादी सरकार बनती है। जनता के लिए कार्य करती है। स्वास्थ्य के लिये बड़े अस्पताल बनाने का काम किया जाएगा। 26 जनवरी 2018 को कासगंज में दंगा कराने का काम भाजपा ने किया। भाजपा सरकार में माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं। सरकार के मंत्री किसानों को कुचल रहे हैं।  2017 में वोट मांगने आया था। मैंने कहा था नोटबन्दी से जनता का कोई लाभ नहीं होने वाला। 2022 में डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है। 

पहले चरण के बाद बाबा की निकली गर्मी
अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा बमला बोलते हुए कहा कि बाबा कह रहे थे गर्मी निकाल देंगे पहले चरण के बाद ही बाबा की गर्मी निकल गई। सपा की सरकार बनेगी तो सबसे पहले युवाओं के हाथों को काम देने का काम किया जायेगा। खाली पड़ीं 11 लाख नौकरिया भरी जाएंगी। सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री और किसानों को फ्री सिंचाई का पानी दिया जाएगा। डीजल पेट्रोल महंगे होने से गरीब की मोटर साइकिल नहीं चल पा रही। भाजपा गरीबों का पैसा अमीरों को दे रही है। 

फर्राटा भरती नजर आ रही साइकिल
अखिलेश यादव ने कहा जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां साइकिल की रफ्तार फर्राटे से चली है। रुझानों ने बाबा की गर्मी निकाल दी है। पहले चरण के मतदान के बाद बाबा व भाजपा के नेता ठंडे पड़ गए हैं। 

यह चुनाव यूपी और देश को बचाने का चुनाव
यह चुनाव किसान के मान सम्मान, प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। एक एक वोट सपा के चुनाव चिन्ह को देना। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यूपी से भाजपा को हटाने का चुनाव है, भाजपा सरकार में माफिया खुले घूम रहे हैं। उन्होंने जिले की कासगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी मानपाल सिंह, अमांपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्यभान शाक्य एवं पटियाली विधानसभा सीट से नादिरा सुल्तान को जिताने की अपील की। तीनों प्रत्याशियों को जिताने की आपील करते हुए कहा कि सपा सरकार बनेगी तो जातीय आधार पर जनगणना करा कर सभी को न्याय देंगे।

किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए लगाई कीलें
कासगंज में सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले कि पहले चरण के चुनाव के रिजल्ट का आभास बीजेपी को हो चुका है। आपने भाजपा नेताओं के भाषण सुने होंगे जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं। किसान लाइन में लगा रहा उसे खाद नहीं मिली। किसानों के आंदोलन को रोकने के लिये सड़को पर कीलें लगाईं। ट्रेक्टरों में डीजल नहीं भरने दिया। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Inside Story: EVM की सुरक्षा को लेकर घबराई RLD, रालोदकर्मी डेरा डालकर कर रहे मशीन की सुरक्षा

Read more Articles on
Share this article
click me!