पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत गंभीर, PM मोदी ने बेटे को फोन कर जाना हालचाल, योगी-राजनाथ पहुंचे अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें लोहिया हॉस्पिटल से पीजीआई में शिफ्ट किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे राजवीर को फोन कर कल्याण सिंह का हालचाल जाना है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 4, 2021 6:21 AM IST / Updated: Jul 05 2021, 11:47 AM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लोहिया हॉस्पिटल से पीजीआई में शिफ्ट किया गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे राजवीर को फोन कर कल्याण सिंह का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन कर उनके इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध करने को कहा है। बता दें, इससे पहले रविवार को योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह किसी को पहचान नहीं पा रहे हैं।

ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के बाद हालत गंभीर
दरअसल, शानिवार दोपहर से ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक- उनके शरीर में सूजन की शिकायत है। लेकिन अब उनकी हालत गंभीर हो गई है। जांच के बाद पता चला है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और माइनर हार्ट अटैक भी आया है। हालत बिगड़ता देख उन्हें पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया है। वह पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में रखा गया है।

सीएम योगी ने  डॉक्टरों  को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने डॉक्टरों को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर पूरी सावधानी बरतने को कहा है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं लोहिया अस्पताल मेडिकल सुपरीटेडेंट डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 27 जून को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के बाद कल्याण सिंह को भर्ती कराया गया था, अब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक आया हुआ है। वह फिलहाल किसी को पहचाने की हालत में नहीं हैं।

कोरोना को हरा चुके हैं कल्याण सिंह
पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। करीब एक महीने के इलाज के बाद वो अक्टूबर में डिस्चार्ज हो गए थे। कल्याण सिंह बीजेपी के कद्दवार नेताओं में शुमार हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

तेज-तर्रार नेताओ में होती है कल्याण सिंह की गिनती
कल्याण सिंह बीजेपी के कद्दवार नेताओं में शुमार हैं। वह 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए थे। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनकी गिनती तेज-तर्रार नेताओ में होती है। अयोध्या बाबरी विध्वंश मामले में वह काफी चर्चा में रहे थे, जिसकी उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह बाबरी मामले में वह सीबीआई जांच के घेरे में भी रहे, हालांकि उन्हें सभी आरोपो से बरी कर दिया गया था।

Share this article
click me!