यूपी के इस दलित काॅलोनी में हर घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ का क्यों लगा बोर्ड ?

Published : Jun 08, 2021, 10:07 PM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 11:18 PM IST
यूपी के इस दलित काॅलोनी में हर घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ का क्यों लगा बोर्ड ?

सार

हापुड के आदर्शनगर काॅलोनी में करीब 80-90 दलित परिवारों के घर हैं। दलित बहुल इस काॅलोनी में रहने वाले दलित समाज के लोगों ने एकसाथ अपने घरों को बेचने का ऐलान कर दिया है। 

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले के आदर्शनगर काॅलोनी के हर घर पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ का लगे बोर्ड ने हड़कंप मचा दिया है। दलित बहुल इस काॅलोनी में रहने वाले दलित समाज के लोगों ने एकसाथ अपने घरों को बेचने का ऐलान कर दिया है। 

 

क्या है मामला

हापुड के आदर्शनगर काॅलोनी में करीब 80-90 दलित परिवारों के घर हैं। इन लोगों का कहना है कि म्यूनिसिपालिटी द्वारा उनको मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराया जाता। न सड़क है न पीने की पानी की व्यवस्था है। प्रशासन और नेताओं से गुहार लगाते-लगाते थक गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

थक हारकर अपनाया विरोध का यह तरीका

स्थानीय लोग बताते हैं कि जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो सभी ने फैसला लिया कि वह सभी अपने घरों को बेचने वाला बोर्ड अपने घरों पर लगाएंगे।

 

 

प्रशासन हुआ सक्रिय

दलित कालोनी में 80-90 घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड लग जाने के बाद लोकल प्रशासन सकते में आ गया। आनन फानन में एसडीएम हापुड़ सत्य प्रकाश काॅलोनी में पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि काॅलोनी में पानी की समस्या है। सड़कें भी बेहद खराब हैं। हालांकि, काॅलोनी में पाइपलाइन गई है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से तत्काल पानी की व्यवस्था सही करने का आदेश दे दिया है। सड़क के लिए सर्व कराया जा रहा है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!