आगरा में दुष्कर्म के बाद नाबालिग का कराया गर्भपात, भ्रूण लेकर पिता पहुंचे थाने

Published : May 26, 2022, 05:26 PM IST
आगरा में दुष्कर्म के बाद नाबालिग का कराया गर्भपात, भ्रूण लेकर पिता पहुंचे थाने

सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया।

आगरा: थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया, जिससे पीड़ित गर्भवती हो गई। सात माह बाद किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। जानकारी होने पर पीड़िता का पिता भ्रूण को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

नाबालिग का कराया गर्भपात
इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी युवक ने दवाओं से उसका गर्भपात करा दिया था। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राहुल गांधी के गढ़ से अखिलेश यादव ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, आखिर रायबरेली को ही क्यों चुना?
बहू बेकसूर या कोई और खेल? कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटे की एंट्री से पुलिस भी हैरान