दुल्हन की शानदार एंट्री के चक्कर में दूल्हे ने किया बड़ा काम, पुलिस जांच में जुटी

शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल आई तो घर में प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी दुल्हन की ग्रांड एंट्री की तैयारी कर रखी थी। फायरिंग से दुल्हन के पास में खड़ी महिला डर गई। उन्होंने अपने सिर पर हाथ रख लिया।

Ashish Mishra | Published : May 20, 2022 9:41 AM IST

आगरा: शादी के बाद दुल्हन के घर आने पर कई तरह के रीति रिवाज तो सुना होगा, लेकिन खंदौली के नाऊ की सराय इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के बाद विदाई करा ससुराल पहुंची दुल्हन से पति ने दरवाजे पर तमंचा चलवाया। पत्नी ने तमंचे से एक फायर किए। इस वीडियो अब सामने आया है तो पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

यह था पूरा मामला
खंदौली के नाऊ की सराय निवासी सोढ़ी नाम के युवक की तीन दिन पहले शादी हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल आई तो घर में प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी दुल्हन की ग्रांड एंट्री की तैयारी कर रखी थी। 

Latest Videos

दुल्हन के घर पर पहुंचते ही दूल्हे ने तमंचा मंगाया। तमंचा अपने हाथ में पकड़ा। फिर दुल्हन के हाथ में तमंचा पकड़ाकर उससे हवाई फायर किया।

फायर होने के बाद दुल्हा दुल्हन को घर के अंदर लेकर आया
फायरिंग से दुल्हन के पास में खड़ी महिला डर गई। उन्होंने अपने सिर पर हाथ रख लिया। फायर होने के बाद दुल्हा दुल्हन को लेकर घर में आया। घर में आने के बाद घर की महिलाओं ने रीति-रिवाज से उसका घर में प्रवेश कराया।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को किसी ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद किसी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ खंदौली का कहना है कि टीम को गांव में भेजा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचे आजम खान, अखिलेश ने लिखा- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं

सीतापुर जेल से रिहा हुए सपा विधायक आजम खान, शिवपाल यादव समेत अन्य दिग्गज रहे मौजूद

बीजेपी सांसद के विरोध के बीच रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे राज ठाकरे, जानिए क्या है कारण

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार