लखनऊ में पैसा उगलने लगा एटीएम, पुलिस से लेकर बैंक अधिकारी तक हुए हैरान

Published : May 22, 2022, 01:56 PM IST
लखनऊ में पैसा उगलने लगा एटीएम, पुलिस से लेकर बैंक अधिकारी तक हुए हैरान

सार

गुड़ंबा मैकाले स्टैण्ड के पास एक्सिस बैंक का एटीएम है। एटीएम बूथ में आए एक व्यक्ति ने अधिक रुपये निकलने की सूचना दी थी। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गुड़ंबा पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एक्सिस बैंक अधिकारियों को सूचना दी गई।

लखनऊ: गुड़ंबा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एटीएम में 500 रुपए निकालने पर 1100 रुपए निकलने लगे। देखते ही देखते एटीएम पर भीड़ लग गई। जब इस बात की सूचना पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंन बैंक अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। एटीएम मशीन से ज्यादा पैसे निलने की जांच होने के बाद ही पता चलेगा की इस दौरान कितना पैसा बैंक से निकला।

गुड़ंबा मैकाले स्टैण्ड के पास एक्सिस बैंक का एटीएम है। एटीएम बूथ में आए एक व्यक्ति ने अधिक रुपये निकलने की सूचना दी थी। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गुड़ंबा पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एक्सिस बैंक अधिकारियों को सूचना दी गई।

पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई सूचना
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के मुताबिक रात में एटीएम बूथ में एक व्यक्ति रुपये निकालने आया था। जिसने 500 रुपये का अमाउंट भरा था। लेकिन मशीन से पांच सौ की जगह 1100 रुपये निकल आए। यह बात व्यक्ति ने आस-पास के लोगों को बताई थी। 

पूरे मामले की जांच के लिए बैंक ने गठित की टीम
मशीन से अधिक रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही एटीएम पर भीड़ लग गई। लोग रुपये निकालने के लिए होड़ मचाने लगे। इस बात की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद एटीएम पर फोर्स को तैनात करते हुए बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई है। अंदेशा है कि एटीएम मशीन में तकनीकी खामी के कारण अधिक रुपये निकल रहे थे। इसकी पुष्टि बैंक की जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। 

आगरा में गर्लफ्रेंड के चक्कर में पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

आगरा पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच में सामने आया बड़ा सच, इस तरह से वायरल हुआ था प्रश्नपत्र

जल्द ही काबू में आ जाएंगे बालू-मौरंग और गिट्टी के दाम, सीएम ने कहा- 5 वर्षों में आई पारदर्शिता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक भीषण गर्मी जारी, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान
अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?