ताजनगरी में एक पति ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी मर्डर के बाद वहीं बैठा भी रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शादी महज छह माह पहले ही हुई थी। 

आगरा: ताजनगरी में गर्लफ्रेंड के इश्क में पागल युवक ने शराब के नशे में अपनी गर्भवती पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारा सुबह तक पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह परिजनों को जानकारी लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्यारे की छह माह पहले ही शादी हुई थी। आरोपी के पिता का कहना है कि उन्होंने मर्डर के बाद बेटे के साथ दो लड़कियों को देखा। पुलिस ने उन्हें पकड़ भी लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार वॉश सेंटर का संचालक है आरोपी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत नगला हवेली में रिटायर्ड शिक्षक अपने बच्चों के साथ रहते हैं। उनके बेटे उपेंद्र उर्फ उमंग चौधरी की शादी बीते 11 दिसबंर को प्रीति से हुई थी। उमंग दयालबाग में कार वॉश सेंटर का संचालक है। बीती रात उमंग शराब के नशे में घर गया। इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड्स से बात करने लगा। इसको लेकर जब पत्नी ने विरोध किया तो उमंग ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद वह लाश के पास ही बैठा रहा। 

धारदार हथियार से हुई हत्या 
परिजनों ने बताया का प्रीति ढाई माह की गर्भवती थी। उसके और उमंग के बीच में काफी समय से झगड़े हो रहे थे। मामले को लेकर एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा महिला की हत्या की सूचना मिली थी। हत्या धारदार हथियार से की गई थी। मृतका के पति पर पुलिस को शक है और उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी के पिता साहब सिंह ने जानकारी दी सुबह जब वो ऊपर के कमरे से नीचे आए तो बेटे के कपड़ों पर खून लगा था। इसी के साथ बहू की लाश पड़ी हुई थी। उस समय दो लड़कियां भी कमरे में थीं। पुलिस के द्वारा उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी लड़कियां के हत्या में शामिल होने की जानकारी नहीं दी।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में पत्नी से झगड़ा
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उपेंद्र उर्फ उमंग ने बहाने बनाए। सख्ती करने पर उसने बताया कि उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं और उनके चक्कर में पत्नी से झगड़ा होता था। गर्लफ्रेंड के चक्कर में नशे की हालत में ही पत्नी की हत्या हो गई। इसके बाद वह रात में लाश के पास ही सो गया। सुबह उठकर उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। 

आगरा पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच में सामने आया बड़ा सच, इस तरह से वायरल हुआ था प्रश्नपत्र

जल्द ही काबू में आ जाएंगे बालू-मौरंग और गिट्टी के दाम, सीएम ने कहा- 5 वर्षों में आई पारदर्शिता

रोजगार की दिशा में योगी सरकार उठा रही बड़ा कदम, सभी परिवारों के लिए बनाया जाएगा एक कार्ड