रंग लगाने को लेकर विवाद, खून से लाल हुआ शादी का मंडप

Published : Jun 11, 2022, 06:16 PM ISTUpdated : Jun 11, 2022, 07:39 PM IST
रंग लगाने को लेकर विवाद, खून से लाल हुआ शादी का मंडप

सार

बवाल के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।  गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बता दें कि दो  पक्षों के बीच हुए इस बवाल में वर पक्ष का एक युवक घायल हो गया है। फिलहाल शादी वाले घर में मातम छा गया है। जिस घर से डोली उठनी थी, वहां अब दुल्हन की बहन की अर्थी उठेगी।  शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।   

एटा: शादी समारोह का जश्न देखते ही देखते मातम में बदल गया। शनिवार तड़के शादी समारोह के दौरान बरातियों पर रंग डालने को लेकर विवाद के बाद दुल्हन और दूल्हे पक्ष लोग भिड़ गए। यह घटना जसरथपुर थाना क्षेत्र के फर्दपुरा गांव की है। दोनो पक्षों के बीच हुए विवाद में दुल्हन की बड़ी बहन की आंख में गोली लगने से मौत हो गई। 

गांव में तनावपूर्ण स्थिति
बवाल के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।  गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बता दें कि दो  पक्षों के बीच हुए इस बवाल में वर पक्ष का एक युवक घायल हो गया है। फिलहाल शादी वाले घर में मातम छा गया है। जिस घर से डोली उठनी थी, वहां अब दुल्हन की बहन की अर्थी उठेगी।  शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 

बरातियों की खूब खातिरदारी की गई
जानकारी के मुताबिक गांव फर्दपुरा निवासी राधेश्याम ने अपनी बेटी ललिता की शादी फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ के गांव मेहरुपुर निवासी राजकुमार से तय की थी। शुक्रवार को दूल्हा राजकुमार बरात लेकर आया। धूमधाम से बरात चढ़ी। बरातियों की खूब खातिरदारी की गई। आधी रात को जयमाल के बाद विवाह की अन्य रस्में हो रही थीं। 

इसी दौरान दुल्हन के मामा और मामी ने बरातियों पर रंग डाल दिया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। फायरिंग हो गई। इसमें दुल्हन की बड़ी बहन सुधा को गोली लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।

यूपी में हिंसा के बाद उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, पुलिस ने 25 लोगों को किया गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Smart Meter News: यूपी बिजली उपभोक्ताओं की मौज, अब स्मार्ट मीटर का आएगा पोस्टपेड बिल, बकाया चुकाने को मिलेंगी 10 किस्तें
NCRB Report 2024: क्राइम रेट में यूपी राष्ट्रीय औसत से बेहतर, महिला सुरक्षा में बना देश का टॉप राज्य