पहले पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, फिर प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

महिला ने 2015 में अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की थी। इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया था। बाद में जब प्रेमी ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया तो महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

Ashish Mishra | Published : May 19, 2022 8:48 AM IST

गोरखपुर: पत्नी पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर देती है। फिर दोनो लोग साथ में सजा काटने के लिए जेल चले जाते हैं। बाद में जब प्रेमी ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया तो महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।

प्रेमी के साथ मिल कर पति को उतारा था मौत के घाट
जानकारी के मुताबिक कुसम्ही क्षेत्र की महिला ने 2015 में अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की थी। इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया था। बाद में पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करके महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दोनों आरोपित तीन साल तक जेल में बंद रहे। 

Latest Videos

जेल से निकलने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इंकार
जमानत पर छूटने के बाद महिला मोतीराम अड्डा क्षेत्र में रहने लगी। उसका कहना है कि उसके प्रेमी बैजनाथ उर्फ बखेड़ू ने उससे शादी का वादा किया था। वह उसके साथ शारिरीक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि अब शादी का दबाव बनाने पर वह शादी करने से इंकार कर रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस बीच प्रेमी ने उसके घर जाकर महिला की पिटाई भी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बैजनाथ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

वहीं बांसगाव थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में बबलू साहनी को गिरफ्तार किया है। उस पर पड़ोसी गांव की एक किशोरी के अपहरण का आरोप है। पुलिस ने बबलू को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

युवक ने अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली, परिजनों ने बताई आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में पिस्टल के दम पर दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh