बेटे की शराब की लत छुड़वाने के लिए पिता ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

Published : May 30, 2022, 01:43 PM IST
 बेटे की शराब की लत छुड़वाने के लिए पिता ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

सार

बिधनू के एक गांव में पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर इस कदर पीटा कि सुबह तक उसका दम निकल गया। पूरी रात पेड़ से बंधे बड़े भाई को सुबह छोटा भाई खोलने पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वह रोजाना शराब पीकर घर आता था। शराब न पीने की नसीहत देकर इकबार उसे कई बार डांट चुके थे लेकिन वह मान नहीं रहा था। 

कानपुर: यूपी में रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला हैरान कर देने वाला है। एक पिता ने अपने बेटे को तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। तभी बड़े बेटे ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

शराब की लत छुड़वाने के लिए की पिटाई
बिधनू के एक गांव में पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर इस कदर पीटा कि सुबह तक उसका दम निकल गया। पूरी रात पेड़ से बंधे बड़े भाई को सुबह छोटा भाई खोलने पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता के मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था बेटा
बिधनू के धीरपुर निवासी किसान इकबाल सिंह का मंझला बेटा 22 वर्षीय बबलू को शराब पीने की लत लग गई थी। इकबाल सिंह ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह रोजाना शराब पीकर घर आता था। शराब न पीने की नसीहत देकर इकबार उसे कई बार डांट चुके थे लेकिन वह मान नहीं रहा था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। 

बेटे को शराब के नशे में देख पिता इकबाल का गुस्सा बढ़ गया। इसपर उन्होंने मोटी रस्सी से बबलू को बेरी के पेड़ से बांधकर पीटा। उसे पूरी रात पेड़ से बंधा छोड़ दिया। सुबह छोटा भाई रोहित खोलने पहुंचा तो बबलू की मौत हो चुकी थी। इसपर वह चीखते हुए रोने लगा।

चीख पुकार सुनकर घर से बाहर निकले पिता इकबाल भी अवाक रह गए और सिर पर हाथ रखकर रोने लगे। इसेक बाद पेड़ की रस्सी खोलकर मृत बबलू को सीने से चिपकाकर खूब रोए। इसके बाद कलेजे पर पत्थर रखकर उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। 

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
गांव के बाहर खेतों में रहने वाला बड़ा बेटा रिषि मौके पर पहुंचा तो उसने विरोध करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित पिता और दोनों भाइयों को हिरासत में लिया और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक शराब का लती था, जिसकी वजह से पिता ने गुस्से में आकर पेड़ से बांध दिया था। पिता और दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बीच सड़क पर सामने आया एमबीए छात्रा का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए किस बात को लेकर हुआ हंगामा

छात्रों को पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए करना होगा इंतजार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा को किया गया स्थगित

यूपी के तीन कांग्रेस नेता बाहर से जाएंगे राज्यसभा, प्रमोद तिवारी सहित सूची में इन दो नेताओं का नाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, बोले- 'हर जरूरतमंद को मिलेगा न्याय और सरकारी मदद'
UPPCL : क्या यूपी में बिजली बिल बढ़ने वाला है? जानिए बड़ा अपडेट