कार्यवाहक सीएम योगी ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, 24 को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

Published : Mar 22, 2022, 10:03 AM IST
कार्यवाहक सीएम योगी ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, 24 को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

सार

विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ का पद 22 मार्च से रिक्त माना जाएगा। सीएम योगी सितंबर 2017 में विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे। योगी सरकार-02 के मंत्रिमंडल पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 25 मार्च को राजधानी के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री सहित 40 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ का पद 22 मार्च से रिक्त माना जाएगा। सीएम योगी सितंबर 2017 में विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे। बता दें कि गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने यह इस्तीफा विधान परिषद सभापति को भेजा था।

योगी सरकार-02 के मंत्रिमंडल पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 25 मार्च को राजधानी के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री सहित 40 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

70 नामों का पैनल तैयार 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल को लेकर बीते सप्ताह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में दो दिन तक चली बैठक में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के हिसाब से करीब 70 नामों का पैनल तैयार किया गया। इनमें मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरे, विधान परिषद सदस्य और ऐसे पदाधिकारी भी हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं है। 

मंत्रिमंडल में नए चेहरों के जगह मिलने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश से मिले पैनल पर नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लिया है। इसके बाद योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों पर मुहर लग गई है। मंत्रिमंडल में करीब दो दर्जन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है।10 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दस से अधिक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल किए जा सकते है। मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक भी देखने को मिलेगी। मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को जगह दी जाएगी जो आगामी 15-20 साल तक प्रदेश में अपने क्षेत्र व समाज में पार्टी का नेतृत्व कर सकें। योगी मंत्रिमंडल पर मुहर लगने के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को लखनऊ आएंगे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम