बनारस दौरे से पहले बवाल : कांग्रेस के विवादित पोस्टर में मां दुर्गा के अवतार में दिखीं प्रियंका गांधी

Published : Oct 09, 2021, 03:32 PM ISTUpdated : Oct 09, 2021, 05:07 PM IST
बनारस दौरे से पहले बवाल : कांग्रेस के विवादित पोस्टर में मां दुर्गा के अवतार में दिखीं प्रियंका गांधी

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) ने किसानों के लिए मां दुर्गा का अवतार लिया है। वो अन्नदाता को न्याय दिलाएंगी।  

वाराणसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के काशी (Kashi) दौरे से पहले ही सियासी बवाल मच गया है। वजह है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शहरभर में लगाया गया विवादित पोस्टर। इस पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी किसानों के लिए दुर्गा मां का अवतार लिए हैं। उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने यह अवतार लिया है। यह पोस्टर सिगरा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो हरीश मिश्रा ने इस पोस्टर को जारी किया है।

आसुरी शक्तियों का सर्वनाश हो जाएगा
इससे पहले प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भी उन्हें देवी दुर्गा बताया और कहा कि नवरात्रि में साक्षात देवी प्रियंका गांधी हम लोगों के सामने दुर्गा के रूप में आएंगी। अभी उन्होंने सीतापुर और लखीमपुर खीरी में असुरों का वध किया है और वह विजयी हुई हैं। जनता के सहयोग से उत्तर-प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Election) में सारी आसुरी शक्तियों का सर्वनाश हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-शॉकिंग: दुर्गा मां की पूजा कर रहे थे पति-पत्नी, दोनों को मार डाला, गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं छोड़ा

पहले भी सामने आए ऐसे पोस्टर
बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी  का इस तरह का कोई पोस्टर रिलीज किया हो। इससे पहले प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान भी मां दुर्गा के रूप में प्रियंका का पोस्टर खूब चर्चा में  रहा। उससे पहले उन्हें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में भी दिखाया गया था।  

काशी में किसान न्याय रैली
 प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली करेंगी। इस रैली में लखीमपुर खीरी के पीड़ितों के लिए न्याय के साथ विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जाएगी। इससे पहले प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली होने वाली थी। रविवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित रहेगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया। 

बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार देर रात तक वाराणसी पहुंचेंगी। रविवार को वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। इससे पहले वे बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। 

इसे भी पढ़ें-सीरियल किलर गिरफ्तार : एक ही तरह से कर चुका 17 मर्डर, स्टाइल अन्य अपराधियों से अलग..गदर नाम से चलाता है गैंग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोरखपुर में CM योगी करेंगे जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन, पिपरौली को मिलेगा नया ITI
माघ मेला 2026: प्रयागराज की सड़कों पर नियॉन-स्पाइरल लाइट्स, शहर बनेगा दिव्य और जगमग