‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ स्लोगन का कानपुर में दिख रहा असर... BJP और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन बीते एक दशक से लगातार कमल खिल रहा है। विधानसभा चुनाव 2012 के बाद इस सीट पर कमल खिल रहा है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर सीट पर सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद गोविंद नगर सीट पर उपचुनाव हुए थे।

Contributor Asianet | Published : Feb 13, 2022 9:54 AM IST

सुमित शर्मा, कानपुर

यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। सियासी समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का असर कानपुर में देखने को मिल रहा है। कानपुर से गोविंद नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

Latest Videos

कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन बीते एक दशक से लगातार कमल खिल रहा है। विधानसभा चुनाव 2012 के बाद इस सीट पर कमल खिल रहा है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर सीट पर सत्यदेव पचौरी ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद गोविंद नगर सीट पर उपचुनाव हुए थे।

गोविंद नगर उपचुनाव में बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी ने कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को बहुत ही कम अंतराल से हराया था। दरअसल गोविंद नगर सीट ब्राह्मण बाहुल सीट है। जिसका खामिजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से प्रियंका गांधी ने करिश्मा ठाकुर पर भरोसा जताते हुए, चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर लड़की हूं लड़ सकती हूं के स्लोगन बीजेपी को सबसे ज्यादा परेशान किया है।

बीजेपी नेता संभालेंगे जनसंपर्क की कमान
बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी के बड़े नेता जनसभा और डोर टू डोर कैंपेन कर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। कई बीजेपी नेता भी चुनावी कमान संभालने के लिए आने वाले हैं। इसके साथ ही सुरेंद्र मैथानी की साफ-सुथरी क्षवि को भी लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दक्षिण जिला अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित गोविंद नगर सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होने बीजेपी ज्वॉइंन कर ली है।

सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने
शैलेंद्र दीक्षित अब बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी के लिए वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं। शैलेंद्र दीक्षित कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने का भी काम कर रहे हैं। शैलेंद्र दीक्षित की वो फोटो भी चर्चा रही थी, जिसमें वो सुरेंद्र मैथानी के लिए वोटा मांगते हुए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा था कि जो सुरेंद्र मैथानी के खिलाफ चुनावी तैयारी का रहे थे। आज वहीं शैलेंद्र दीक्षित बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी के नीचे खड़े होकर वोट मांग रहे हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

प्रियंका गांधी की करीबी हैं करिश्मा ठाकुर
कानपुर की रहने वाली करिश्मा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति करने के बाद 23 साल की उम्र में एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव बनी थी। प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की कांग्रेस महासचिव बनी तो, करिश्मा ठाकुर ने भी दिल्ली से कानपुर का रुख कर लिया। 2020 में गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने थे। प्रियंका गांधी ने करिश्मा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया था। विधानसभा चुनाव 2022 में एनएसयूआई की टीम भी करिश्मा ठाकुर को चुनाव जिताने में जुटी है।

कांग्रेस के दिग्गज करेंगे कैंपेन
करिश्मा ठाकुर के पक्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने भी डोर टू डोर कैंपेन किया। गोविंद नगर वासियों से करिश्मा ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। वहीं कांग्रेस कई बड़े दिग्गज नेता भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रोड शो करेंगी।

गोविंद नगर सीट पर जातिगत आकड़ा
गोविंद नगर सीट पर लगभग 01 लाख 49 हजार ब्राह्मण वोटर हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 85 हजार वोटर हैं। मुस्लिम वोटर 29 हजार, बढ़ई 32 हजार, पाल वोटर 17 हजार, यादव वोटर 16 हजार, पंजाबी सिंधी 14 हजार, क्षत्रीय और वैश्य 13-13 हजार, कुशवाहा लगभग 11 हजार के करीब हैं।  

UP Chunav 2022: दूसरे चरण के चुनाव के पहले अखिलेश यादन ने किये सात बड़े वादे

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?