Inside Story: जानिए 71 साल के PM नरेंद्र मोदी कैसे रहते हैं इतने फिट, काशी दौरे में सामने आई यह दिनचर्या

Published : Mar 05, 2022, 05:32 PM IST
Inside Story: जानिए 71 साल के PM नरेंद्र मोदी कैसे रहते हैं इतने फिट, काशी दौरे में सामने आई यह दिनचर्या

सार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं और बनारसी खाने और खिलाने के खूब शौकीन भी हैं। शुक्रवार को पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जहां रोड शो के दौरान अस्‍सी पर पप्‍पू की अड़ी पर जाकर चाय की चुस्‍की ली तो वहीं बनारसी पान का जायका लेकर पूरे बनारसी मिजाज में नजर आए। वहीं पीएम नरेन्‍द्र मोदी असल जीवन में सख्‍त डाइट प्‍लान का पालन करते हैं। उनका खानपान काफी सरल और सात्विक होने के साथ ही सुपाच्‍य भोजन भी उनके पसंदीदा भोज्‍य पदार्थों में शामिल हैं। 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव 2022 के बीच सभी राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी है। ऐसे में ताबड़तोड़ जनसभाएं की जा रही हैं। इस बीच देखने को मिला है कि पीएम मोदी लगातार यूपी में जनसभाएं और रोड शो कर रहे है। बीते एक दिन पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में 3 किलो मीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करनें पहुंचे। बाहर निकल कर डमरू बजाते हुए नदज आए। और रात में भी रेलवे स्टेशन का निरक्षण करने पहुंचे। इस बीच पीएम मोदी चाय पीते और पान खाते हुए भी नजर आए। ऐसे में लोगों के मन में लगातार सवाल उठ रहा है कि अखिर 71 साल के होने के बावजूद भी पीएम मोदी बिना थके इतने एक्टिव कैसे रह लेते हैं। और इस दौरान उन्होंने क्या खाया। 

बनारसी खाने के शौकीन हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी के सांसद हैं और बनारसी खाने और खिलाने के खूब शौकीन भी हैं। शुक्रवार को पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जहां रोड शो के दौरान अस्‍सी पर पप्‍पू की अड़ी पर जाकर चाय की चुस्‍की ली तो वहीं बनारसी पान का जायका लेकर पूरे बनारसी मिजाज में नजर आए। वहीं पीएम नरेन्‍द्र मोदी असल जीवन में सख्‍त डाइट प्‍लान का पालन करते हैं। उनका खानपान काफी सरल और सात्विक होने के साथ ही सुपाच्‍य भोजन भी उनके पसंदीदा भोज्‍य पदार्थों में शामिल हैं। 

खाने में उत्‍तर भारत, दक्षिणा भारत और गुजराती भोजन का मिश्रण रहा शामिल
वाराणसी में दो दिनों के अपने प्रवास के दौरान भी पीएम मोदी ने सख्‍त भोजन प्‍लान का पालन किया और सेहत को चुस्‍त दुरुस्‍त रखने के लिए सुबह योग करने के बाद अपने दिन की शुरुआत की। पीएम के साथ ड्यूटी पर मौजूद कर्मियो के अनुसार पीएम ने शनिवार की सुबह योग करने के बाद अपने दिन की शुरुआत की। इसके पूर्व बरेका में नाश्ता करने के बाद पीएम खजूरी जनसभा में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी थाली में उत्‍तर भारत, दक्षिणा भारत और गुजराती भोजन का मिश्रण नजर आया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान शनिवार को दिन की शुरुआत योग से किया और फिर नाश्ता लेने के बाद अपने विजय अभियान पर निकल पड़े। हालांकि, शुक्रवार की देर रात बरेका गेस्ट हाउस में अपना रोड शो समाप्त कर पहुंचे और देर रात उन्हें प्लेन रोटी और प्लेन चावल, मिक्स वेज सब्जी, शाही पनीर की सब्जी व दाल फ्राई परोसा गया। शनिवार की सुबह सोकर उठने के बाद नित्य क्रिया के बाद उन्होंने योग किया।उसके बाद सरसरी तौर पर समाचार पत्रों पर नजर डाली

नाश्ते में लिया ये आहार
सुबह अखबारों को पढ़ने के बाद पीएम नरेन्‍द्र मोदी को नाश्ते में दूध वाली चाय दी गई। चाय पीने के बाद उन्हें दक्षिण भारतीय नाश्ता इडली, सांभर, फाफड़ा, खांडवी, सादा पराठा और दलिया दिया गया। नाश्ता करने के बाद प्रबुद्ध जनों के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महमूरगंज निकल गए। वहां से वापस लौटने के बाद कुछ देर तक विश्राम किया। फिर खजूरी में आयोजित सभा में हेलीकॉप्टर से रवाना हो गये।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?