मिर्जापुर से भी सपा प्रत्याशी ने दिया अखिलेश को झटका, तय मानी जा रही बीजेपी की जीत

Published : Mar 23, 2022, 03:52 PM IST
मिर्जापुर से भी सपा प्रत्याशी ने दिया अखिलेश को झटका, तय मानी जा रही बीजेपी की जीत

सार

अलीगढ़-हाथरस संयुक्त सीट पर पहले ही बीजेपी प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह का नामांकन खारिज हो गया। सपा अपने प्रस्तावक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश नहीं कर पाए। भाजपा उम्मीदवार चौ. ऋषिपाल सिंह अलीगढ़ में निर्विरोध एमएलसी बनेंगे।

मिर्जापुर: यूपी MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक झटके लगना शुरू हो गए हैं। सपा के प्रत्याशी ने पर्चा वापस लेकर बीजेपी प्रत्याशी को जान दान में दे दी है। मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह यादव ने अचानक अपना पर्चा वापस ले लिया है। सपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी बाहुबली विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

सपा प्रत्याशी रमेश यादव ने पर्चा लिया वापस
एमएलसी चुनाव में बुधवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख थी। इससे पहले मंगलवार की दोपहर से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव अचानक लापता हो गए थे। सपा जिलाध्यक्ष अपने प्रत्याशी के लापता होने की शिकात डीएम से करने जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सपा प्रत्याशी रमेश यादव अचानक कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना पर्चा वापस ले लिया। उनके पर्चा वापस लेने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी नेताओं में खलबली मच गई। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर दबाव देकर पर्चा वापस कराने का आरोप लगाया है। 

अलीगढ़-हाथरस संयुक्त सीट से भाजपा के जिलाध्यक्ष चौ. ऋषि पाल सिंह व सपा के जसवंत सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा की ओर से सपा के तीन प्रस्तावकों पर आपति की गई थी। मंगलवार 22 मार्च को सपा केवल दो प्रस्तावक पेश कर पाई थी। प्रमोद नाम के प्रस्तावक नहीं आए थे।

23 मार्च को सपा को अंतिम प्रस्तावक पेश करने की मोहलत जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए थे। लेकिन सपा सुबह 11 बजे तक प्रस्तावक नहीं पेश कर पाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया। अब भाजपा उम्मीदवार चौ. ऋषि पाल सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल