यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह फंसे 12000 यात्रियों का टूटा सब्र, लोगों से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे विधायक

Published : May 21, 2022, 06:29 PM ISTUpdated : Jun 23, 2022, 10:23 AM IST
यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह फंसे 12000 यात्रियों का टूटा सब्र, लोगों से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे विधायक

सार

यमुनोत्री हाईवे पर जगह-2 यात्री फंसे हुए है। करीब 12000 यात्री हाईवे पर पिछले तीन दिनों से फंसे हुए है। जिसकी वजह से यात्रियों का अब सब्र का बांध टूट गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे है। वहीं विधायक लोगों से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के शुरू होने के बाद से यमुनोत्री धाम की यात्रा हाईवे ठप होने की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। राज्य के रानाचट्टी के पास हाईवे के 12 मीटर हिस्से में हुए भूधंसाव के कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को पिछले तीन दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हाईवे के दोनों ओर तकरीबन 12 हजार यात्री फंसे हुए हैं। 

बाइक से मिलने पहुंचे विधायक
दरअसल यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को लगातार बाधित हो रहे हाईवे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक डोभाल मौके पर अधिकारियों से मिलने के लिए बाइक से पहुंचे। वहीं एनएच के अधिकारियों का कहना है कि जल्द पहाड़ की कटिंग कर मार्ग को पूरी तरह से यात्रा के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। फिलहाल बड़े वाहनों को निकला जा रहा है। लेकिन यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को जगह-2 पर रोका गया है।

इंजीनियरों ने किया जाम को लेकर दावा
तीन दिनों से फंसे यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे है। लेकिन अब सब्र का बांध खो चुके है। जानकीचट्टी में फंसे यात्री यमुनोत्री प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुके है और एक कार्य अधिकारी का घेराव भी किया। वहीं प्रशासन और इंजीनियरों का दावा है कि कुछ ही घंटों की बात और रह गई है उसके बाद मार्ग साफ हो जाएगा। हजारों यात्री जब मार्ग पूरी तरह से खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 

कुछ घंटों में खोला जाएगा रास्ता
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और नेशनल हाईवे लोक निर्माण के अधिशासी इंजीनियर ने दावा किया है कि चंद घंटों के अंदर यमुनोत्री हाईवे को चंद घंटों के अंदर ही बड़े वाहनों के लिए खोला जा सकता है। ईई ने कहा कि चूंकि कई छोटे वाहनों को यहां से निकाला जा रहा था इसलिए रास्ते पर काम देर से शुरू हो सका। 21 मई यानी शनिवार को दोपहर के बाद इसे पूरी तरह से सुचारू किया जा सकता है। 

उत्तराखंड सरकार के हाथ से गया रानीबाग-नैनीताल रोपवे प्रोजेक्ट, अब NHAI कराएगी निर्माण

उत्तराखंड में छात्रों ने फिर से दलित रसोइया का खाना खाने से किया इंकार, जानें पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! 20 हजार नई नियुक्तियों का रास्ता साफ