पति के साथ हनीमून पर गई पत्नी कर गई बड़ा कांड, 2019 का वो सच जान सिर पकड़कर बैठे हैं ससुरालवाले

Published : Jan 09, 2023, 02:26 PM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 06:11 PM IST
पति के साथ हनीमून पर गई पत्नी कर गई बड़ा कांड, 2019 का वो सच जान सिर पकड़कर बैठे हैं ससुरालवाले

सार

यूपी के अलीगढ़ से नवविवाहिता का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। यहां हनीमून पर पति के साथ गई महिला उसे बेहोश कर गायब हो गई। छानबीन में पता चला की वह 2019 में ही लव मैरिज कर चुकी थी। 

अलीगढ़: सिविल लाइंस क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आगरा की युवती के साथ धूमधाम से हुई शादी के बाद घर में उत्सव का माहौल था। शादी के बाद नवदंपत्ति को हनीमून के लिए भेजा गया। हनीमून के दौरान ही नवविवाहिता ऋषिकेश से गायब हो गई। उसने गायब होने से पहले अपने पत्नी को भी बेहोश कर दिया। काफी खोजबीन के बाद पता लगा कि युवती ने पहले से ही लव मैरिज कर रखी है।

परिवार ने घटना को हादसा मानकर भूलने की बात कही
मामले के बाद युवती का परिवार युवक को इस घटना को हादसा मानकर भूलने की बात कह रहा है। हालांकि युवक के परिवार ने इस मामले को लेकर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की है। इसी के साथ अदालत में मुकदमे को लेकर अर्जी भी दाखिल की है। आपको बता दें कि सिविल लाइंस के मीनाक्षी पुल के पास रहने वाले व्यापारी परिवार के युवक की शादी आगरा कैंट इलाके इलाके की युवती के साथ 28 नवंबर को हुई थी। अलीगढ़ में शादी समारोह आयोजित किया गया। इसके अगले दिन ही दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और पहली विदाई पर मायके चली गई। यहां से विदा होकर आने के बाद 8 दिसंबर की सुबह ही दोनों ट्रेन से हनीमून के लिए देहरादून चले गए। वहां से मसूरी और फिर 9 दिसंबर को ऋषिकेश के लिए पहुंचे।

युवती ने 2019 में ही कर ली थी लव मैरिज
युवक के परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया कि उसी शाम को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बहू ने बेटे को होटल के कमरे में बेहोश कर दिया। रात के दो बजे जब युवक को होश आया तो उसने कमरे में खुद को अकेला पाया। पत्नी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई। मामले को लेकर जब युवती के परिवारवालों से संपर्क किया गया तो वह पहले कुछ भी बताने से बचते रहे। बाद में पता लगा कि युवती ने 2019 में ही आगरा के एक युवक से लव मैरिज कर रखी है। इस मामले की जानकारी जब युवती के परिजनों को दी गई तो उन्होंने इस घटना को हादसा बताकर भूलने की बात कही। पीड़ित परिवार ने बताया कि युवती ने जिस लड़के से लव मैरिज की है वह काफी दबंग है। इस मामले को लेकर पुलिस के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल समेत कई जगहों पर शिकायत की गई है। मामले को लेकर न्यायालय में भी अर्जी दी गई है। शिकायत में नकदी और जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। 

झांसी महोत्सव में युवक की जमकर हुई पिटाई, जानिए किस बात लेकर भीड़ ने दी ऐसी सजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुस्लिम वोटरों के नाम कटे या बढ़े? CEO ने खोला UP SIR का राज, पीलीभीत में बड़ा खेल!
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?