झांसी महोत्सव में युवक की जमकर हुई पिटाई, जानिए किस बात लेकर भीड़ ने दी ऐसी सजा

यूपी के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि युवक ने महोत्सव में महिला से अभद्रता की थी जिसके बाद ही उसकी पिटाई की गई। हालांकि पुलिस इस मामले में पुराना विवाद बता रही है। 

Share this Video

झांसी महोत्सव में एक मनचले युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक महोत्सव में आई महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही मुहल्ले के रहने वाले है, दोनो पक्षों में किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद है। दोनो पक्ष झांसी महोत्सव में आए थे जहां दोनो पक्षों में फिर से वाद विवाद हो गया। किसी भी पक्ष द्वारा थाने पर तहरीर नही दी गयी है। लगाए गए अन्य आरोपों की पुष्टि नही हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video