Special Story: भाजपा को महिलाओं ने दिलाई सत्ता! अब योगी 2.0 में मिलेगा 'रिर्टन गिफ्ट'

Published : Mar 21, 2022, 04:10 PM IST
Special Story: भाजपा को महिलाओं ने दिलाई सत्ता! अब योगी 2.0 में मिलेगा 'रिर्टन गिफ्ट'

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत का श्रेय अधिकतर प्रदेश की महिलाओं को जाता है। भाजपा सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले ही महिलाओं को ध्यान में रखते हुए आगे का प्लान तैयार कर लिया है।  

दिव्या गौरव
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा ने शपथ ग्रहण से पहले ही आगे का प्लान तैयार कर लिया है। योगी 2.0 में सबसे पहले महिलाओं के लिए कुछ अलग करने की तैयारी है। भाजपा सरकार अपने अगले कार्यकाल में पूरा फोकस प्राथमिकता के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं पर रखेगी।

जानकारी के मुताबिक, गरीब महिलाओं के लिए योगी सरकार आटा-मसाला चक्की योजना शुरू करेगी। सरकार के गठन के बाद वित्त और विकास निगम अपनी इस योजना का लाभ सबसे पहले अनुसूचित जाति की महिलाओं को देने पर काम शुरू कर देगा। इसके लिए बाकायदा ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। नई योजना के तहत महिलाओं को आटा और मसाला चक्की की यूनिट स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। भाजपा का मानना है कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनको रोजगार का अवसर देकर परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजबूत बनाएगी।

यह है योगी 2.0 में बड़ा प्लान
सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले प्रदेश के 18 मण्डलों के हर जिले में 125 महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत कुल 2250 महिलाए योजना से जुड़कर अपने आटा-मसाला चक्की की इकाई स्थापित कर सकेंगी। इकाई की स्थापना के लिए प्रति महिला को 20 हजार रुपये दिया जाएगा। इसमें 10 हजार रुपये अनुदान के रूप में और बाकी राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष केन्द्रीय सहायता से दी जाएगी। सरकार ने इस योजना को पाइलेट प्रोजेक्ट के रूप में 02 जनपदों से शुरू करते हुए 17 महिला लाभार्थियों को चयनित भी किया है। बाकी जनपदों में महिलाओं को योजना से जोड़ने की तैयारी अब और तेजी से शुरू की जाएगी।

2024 पर भाजपा की नजर
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक नेता ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट किया है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण, जन धन खाते और कोरोना के समय मुफ्त राशन आदि योजनाओं का बीजेपी को सीधा फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अगर रोजगार को लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी तो इसका लाभ पार्टी को 2024 में भी मिलेगा।  

होली मिलन समारोह में BJP विधायक बोले- जिन्होंने वोट नहीं दिया, वो हमारे पास भी न आएं

एनकाउंटर में STF ने दो लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को किया ढेर, कई वारदातों में था शामिल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!