लॉकडाउन के बीच धोनी ने बेटी के साथ की बाइक राइडिंग, साक्षी बोलीः दोनों बच्चे खेल रहे हैं

लॉकडाउन के बीच धोनी ने बेटी के साथ की बाइक राइडिंग, साक्षी बोलीः दोनों बच्चे खेल रहे हैं

Published : Apr 21, 2020, 01:11 PM IST

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है और सभी खिलाड़ी अपने घरों में रहने पर मजबूर है। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बाइक की सवारी करते नजर आए। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है और सभी खिलाड़ी अपने घरों में रहने पर मजबूर है। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को जिम की समस्या है तो किसी को बाल कटवाने के लिए नाई नहीं मिल रहा है। इस बीच धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ बाइक की सवारी करते नजर आए। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा और उन्होंने अपने 7 एकड़ के फॉर्म हाउस में ही गाड़ी चलाई। इस दौरान साक्षी माही और जीवा का वीडियो बनाती रहीं और उन्होंने दोनों को बच्चा कहकर संबोधित किया। चेन्नई सुपरिकंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। 

गौरतलब है कि धोनी सोशलम मीडिया से आमतौर पर दूर रहते हैं और उनके बारे में जानने के लिए फैंस को साक्षी या फिर चेन्नई के अकाउंट प निर्भर रहना पड़ता है। लॉकडाउन के बीच टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव चैट कर रहे हैं और फैंस को नई नई बातें जानने को मिल रही हैं, पर धोनी ने इस दौरान एक फोटो तक शेयर नहीं की है।  
 

03:07India vs Bangladesh: क्रिकेट मैदान पर हुईं ये 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी
03:07फरवरी में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, इस विदेशी लड़की को बनाएंगे दुल्हन
03:20सवाल तो बनता है! मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिल रहा टीम इंडिया में मौका?
02:38New Year 2026 में Team India को मिल सकते हैं 5 नए सितारे, 14 साल का खिलाड़ी सबसे आगे
03:06INDw vs SLw: शुभमन गिल के किले को भेदने से सिर्फ 62 रन दूर स्मृति मंधाना
03:03न्यूजीलैंड के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया, 3 स्टार खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
03:10साल 2025 के 5 यादगार क्रिकेट मोमेंट, जिसे नहीं भूलना चाहेगा कोई फैन
02:44वरुण चक्रवर्ती से नीतीश कुमार रेड्डी तक: 2025 में डेब्यू कर छा गए ये 6 भारतीय क्रिकेटर
03:13Vijay Hazare Trophy: Virat Kohli की Century पर बोले उनके Coach राजकुमार शर्मा
03:09साल 2026 में रिटायर हो सकते हैं ये 5 बड़े भारतीय क्रिकेटर