सपा नेताओं ने डिप्टी SP अनिरुद्ध सिंह से की हाथापाई, वीडियो वायरल

सपा नेताओं ने डिप्टी SP अनिरुद्ध सिंह से की हाथापाई, वीडियो वायरल

Published : Dec 05, 2021, 06:23 PM IST

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चदौली पहुंचे थे। इसी बीच जब योगी आदित्यनाथ चंदौली पहुंचे तो सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करने निकल पड़े। पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा मचा। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने CO अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई तक की है।

चंदौली: रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पहुंचने से पहले लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए निकले सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, लेकिन वह नहीं रुके। इस दौरान सीओ अनिरुद्ध सिंह ( Deputy SP Anirudh Singh) और सकलडीहा के विधायक प्रभु नारायण सिंह (Prabhu Narayan Singh) की तीखी झड़प भी हुई। सपाइयों के उपद्रव को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विधायक ने फोन पर डीएम से बात की और कहा कि जब तक सीओ को नहीं हटाया जाएगा, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। मौके पर भारी फोर्स और पीएसी पहुंच गई है।

सपा नेताओं ने किया सीएम योगी का विरोध

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली में 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चदौली पहुंचे थे। इसी बीच जब योगी आदित्यनाथ चंदौली पहुंचे तो सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करने निकल पड़े। पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा मचा। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने CO अनिरुद्ध सिंह के साथ हाथापाई तक की है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतनारायण राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्र देने के लिए चल पड़े। पुलिस ने रोका तो सपा कार्यकर्ता ‘गुंडई’ पर उतर आए और पुलिस वालों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए यूपी बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जहां दिख जाए सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा'

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'