प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', महिलाओं में दिखा उत्साह

प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', महिलाओं में दिखा उत्साह

Published : Dec 08, 2021, 05:21 PM IST

बुधवार को कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि यह है कि यह घोषणा पत्र प्रदेश की महिलाओं के लिए होगा। उन्होने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। 

लखनऊ: बुधवार को कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि यह है कि यह घोषणा पत्र प्रदेश की महिलाओं के लिए होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि  महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। आइए, हम आपको बताते है कि प्रियंका गांधी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिलाओं से कौन कौन से वादे किए।

छह हिस्सों में बटा महिलाओं का घोषणापत्र 


प्रेसवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं का घोषणापत्र छह हिस्सों में बटा हुआ है। उन्होने कहा कि वह छह हिस्से स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत हैं। उन्होने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। हम 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे। ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।


कांग्रेस के 'महिला घोषणा पत्र' की खास बातें


1- 20 लाख नौकरियों में 40 % महिलाओं के लिए होंगी
2- 50 % महिलाओं को रोजगार देने वाले को उद्यम कर में छूट मिलेगी
3-MGNREGA में 40% महिलाओं को सुनिश्चित कार्य
4- कोटे /राशन दुकानों में महिलाओं को 40 % आरक्षण
5- राज्य भर में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय
6- पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिला भर्ती होंगी
7- इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी का वादा
8- बुजुर्ग/विधवा महिलाओं को 1000 रुपये
9- गांवों में महिला चौपाल का निर्माण होगा
10- बेटी के लिए FD बनवाई जाएगी

यूपी चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', जानें सबकुछ

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'