एक बॉल ने पूरे मैच का बदल दिया नक्शा, ये बना मुंबई इंडियंस की हार का कारण

एक बॉल ने पूरे मैच का बदल दिया नक्शा, ये बना मुंबई इंडियंस की हार का कारण

Published : Oct 19, 2020, 01:02 PM IST

वीडियो डेस्क।  13वें सीजन का 36वां मैच रविवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच दुबई में खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। मुंबई की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सबसे अधिक 43 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 30 गेंदों में 34, कीरोन पोलार्ड ने 12 में 34 और नाथन कूल्टर नाइल ने 12 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने दो-दो, जबकि क्रिस जोर्डन और रवि बिश्नोई ने एक-एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हमारे एक्सपर्ट केजी शर्मा ने बताया इस मैच में क्या रहा टर्निंग पॉइंट 

पहले सुपर ओवर में भी टाई हुआ मैच 
मुंबई के 176 रनों के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए और इस तरह से यह मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। पंजाब की ओर से दीपक हुड्डा 16 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई भी 5 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने सुपर ओपर डाला। नियम के मुताबिक, पहले सुपर ओवर में बैटिंग और बॉलिंग करने वाले खिलाड़ी दूसरे सुपर ओवर में सिर्फ फील्डिंग ही कर सकते हैं। इस कारण इस मैच के दोनों सुपर ओवर में अलग-अलग खिलाड़ियों ने बैटिंग-बॉलिंग की।

दूसरे सुपर ओवर में गेल और मयंक ने दिलाई पंजाब को जीत 
दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 11 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। जवाब में पंजाब की ओर से मयंक और क्रिस गेल बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। मुंबई के लिए दूसरा सुपर ओवर लेकर बोल्ट आए थे। क्रिस गेल ने उनकी पहली ही गेंद को 6 रनों के लिए बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। अगली गेंद पर उन्होंने 1 रन लेकर स्ट्राइक रोटेट की। जिसके बाद मयंक ने दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ कर पंजाब को जीत दिला दी।

03:07India vs Bangladesh: क्रिकेट मैदान पर हुईं ये 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी
03:07फरवरी में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, इस विदेशी लड़की को बनाएंगे दुल्हन
03:20सवाल तो बनता है! मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिल रहा टीम इंडिया में मौका?
02:38New Year 2026 में Team India को मिल सकते हैं 5 नए सितारे, 14 साल का खिलाड़ी सबसे आगे
03:06INDw vs SLw: शुभमन गिल के किले को भेदने से सिर्फ 62 रन दूर स्मृति मंधाना
03:03न्यूजीलैंड के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया, 3 स्टार खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
03:10साल 2025 के 5 यादगार क्रिकेट मोमेंट, जिसे नहीं भूलना चाहेगा कोई फैन
02:44वरुण चक्रवर्ती से नीतीश कुमार रेड्डी तक: 2025 में डेब्यू कर छा गए ये 6 भारतीय क्रिकेटर
03:13Vijay Hazare Trophy: Virat Kohli की Century पर बोले उनके Coach राजकुमार शर्मा
03:09साल 2026 में रिटायर हो सकते हैं ये 5 बड़े भारतीय क्रिकेटर