झारखंड: ना कुंआ, ना तालाब ना कोई सरकारी व्यवस्था, गंदा पानी पी रहे लोग... राम भरोसे जिंदगी

झारखंड: ना कुंआ, ना तालाब ना कोई सरकारी व्यवस्था, गंदा पानी पी रहे लोग... राम भरोसे जिंदगी

Published : Aug 04, 2022, 05:43 PM IST

झारखंड के इस गांव के ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि दशकों पूर्व यहां चापाकल लगाया गया था। कुछ वर्ष चलने के बाद एक-एक कर चापाकल खराब होते चले गए। अब तो पाइप तक सड़ चुका है। सरका सुनती नहीं है 

वीडियो डेस्क।   झारखंड में एक ओर जहां हर घर नल का जल योजना चलाई जा रही है वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां नल तो छोड़िए पीने के पानी के लिए कुंआ या तालाब की भी व्यवस्था नहीं है। झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले के टांयजोड़ पंचायत में पानी की भीषण किल्लत है। टांयजोड़ पंचायत के दुवरिया गांव की हालात इतनी दयनीय है कि किसी को भी ग्रामीणों पर तरस आ जाए। लोगों को गांव से करीब एक किमी दूर नदी और डोभा से पानी ढोकर लाना पड़ता है। गोपीकांदर प्रखंड मुख्यालय से महज 5 किमी की दूरी पर एक पहाड़ी पर बसा यह गांव आदिवासी एव आदिम जनजाति पहाड़िया बहुल है। तीन टोला के इस गांव में करीब सौ से कुछ अधिक घर हैं। 

ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि दशकों पूर्व यहां चापाकल लगाया गया था। कुछ वर्ष चलने के बाद एक-एक कर चापाकल खराब होते चले गए। अब तो पाइप तक सड़ चुका है। गाडा टोला में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पानी टंकी भी लगा था। वह भी करीब एक वर्ष से खराब है।  पानी की समस्या को लेकर कई बार मुखिया से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। ऐसी स्थिति में गांव के लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। इन जल स्रोतों का पानी पीने के लायक नहीं है, लेकिन लोग इसे कपड़ा से छान कर इसे पीने को मजबूर है।

03:03नहीं रहे झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन, PM Modi से लेकर Rahul Gandhi तक ने जताया दुख
02:58Shibu Soren Death News : शिबू सोरेन का निधन, क्या बोले Priyanka Gandhi, Lalu Yadav समेत कई नेता
04:26Deoghar Accident: देवघर में भिड़ी खचाखच भरी बस और ट्रक, कांवड़ियों की मौत के बाद मची चीख पुकार
01:30'दिल्ली से झारखंड आ गए लेकिन...' ऐसा क्या बोल गए खड़गे जो BJP जमकर कर रही फजीहत
01:30चंपाई सोरेन को जेड प्लस सुरक्षा, आ गई BJP में शामिल होने की डेट- Watch Video
01:05Hemant Soren के बड़े राजदार भानू को रिमांड पर लेगी ED, आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ-Watch Video
01:06आखिर क्यों अफसरों को बचाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची ED, हेमंत सोरेन ने चला था दांव
01:07जेल में कुछ इस तरह से गुजरी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रात, जानिए खाने में क्या मिला- Watch Video
01:07Jharkhand CM Hemant Soren से पूछताछ करेगी ED की टीम, जानिए क्या है तैयारी- Watch Video
01:16झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, कोयला खदान धंसने से फंसे कई लोग, देखें Video