भारत से पाकिस्तान होते हुए जाएगी अफगानिस्तान में गेहूं की पहली खेप, Video आया सामने

भारत से पाकिस्तान होते हुए जाएगी अफगानिस्तान में गेहूं की पहली खेप, Video आया सामने

Published : Feb 22, 2022, 04:53 PM IST

वीडियो डेस्क। पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के लिए रवाना हुई गेहूं की पहली खेप। शाम पांच बजे भारत की ओर से पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान का गेहूं की पहली खेप रवाना हो रही है। गेहूं से लदे ट्रकों को बाघा बॉर्डर पर लाया गया है। कस्टम की औपचारिक जांच के बाद गेहूं को रवाना कर दिया जाएगा। ये गेहूं करीब 10 हजार टन बताया जा रहा है। 

वीडियो डेस्क। पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के लिए रवाना हुई गेहूं की पहली खेप। शाम पांच बजे भारत की ओर से पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान का गेहूं की पहली खेप रवाना हो रही है। गेहूं से लदे ट्रकों को बाघा बॉर्डर पर लाया गया है। कस्टम की औपचारिक जांच के बाद गेहूं को रवाना कर दिया जाएगा। ये गेहूं करीब 10 हजार टन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था कि अफगानिस्तान में 50,000 टन गेहूं सड़क मार्ग से भेजनी है। इसके लिए वह अपनी सड़क का प्रयोग करने दें। सात अक्टूबर 2021 को भारत ने इस्लामाबाद को यह प्रस्ताव भेजा था। वहां से 24 नवंबर को जवाब मिला। इसके बाद सड़क मार्ग से गेहूं भेजने की सारी तैयारियों पर बातचीत की गई। भारत मानवीय सहायता के प्रयास के तहत कुछ माह से अफगानिस्तान में जीवन रक्षक दवाएं व अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भेज चुका है। 
 

07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
03:33'चेहरा तो देखने दो...इतनी दूर से आया हूं' रैली में जनता का जोश देख गदगद हो गए Amit Shah