Diwali 2021 : देखिए Ayodhya की भव्यता,  स्वर्ग से सुंदर नगरी में आस्था, भक्ति भावना का अनूठा संगम

Diwali 2021 : देखिए Ayodhya की भव्यता, स्वर्ग से सुंदर नगरी में आस्था, भक्ति भावना का अनूठा संगम

Published : Nov 04, 2021, 12:42 PM IST

वीडियो डेस्क। दिवाली (diwali 2021) का पर्व है और इस पर्व पर अयोध्या (ayodhya) राममय। रामनगरी की खूबसूरती में रंग-बिरंगी लाइटें चार चांद लगा रही हैं। होलोग्राफिक लाइट की जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम कथा सुनाई गई। एक तरफ 12 लाख दीये अपनी रोशनी से अवध का श्रृंगार किए हुए हैं तो दूसरी ओर भव्‍य लेजर शो पूरे नगर को ही रोशन बना रहे हैं। 

वीडियो डेस्क। दिवाली (diwali 2021) का पर्व है और इस पर्व पर अयोध्या (ayodhya) राममय। रामनगरी की खूबसूरती में रंग-बिरंगी लाइटें चार चांद लगा रही हैं। होलोग्राफिक लाइट की जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम कथा सुनाई गई। एक तरफ 12 लाख दीये अपनी रोशनी से अवध का श्रृंगार किए हुए हैं तो दूसरी ओर भव्‍य लेजर शो पूरे नगर को ही रोशन बना रहे हैं। श्रीराम आगमन के उपलक्ष्‍य में शानदार आतिशबाजी के भी इंतजाम किए गए। पंचम दीपोत्‍सव के दौरान एक नया कीर्तिमान भी बना। यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गई, जिसका सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है, जिसमें इसे शानदार बताया गया है। दीये, आतिशबाजी और लेजर शो से जगमगाया सरयू तट, भव्य है इस बार अयोध्या का नजारा। सरयू किनारे बने राम की पैड़ी घाट पर अब तक का सबसे मॉर्डन लेजर शो हो रहा है। राम की पैड़ी लाइटों से जगमगा रही है। बड़ी संख्या में लोग इस लेजर एंज लाइट शो का लुत्फ उठा रहे हैं। इन खास लेजर लाइटों की रोशनी करीब 5 किलोमीटर दूर तक फैली हुई है। इसकी सतरंगी छटा सरयू के पानी में भी दिखाई दे रही है। लेजर लाइट से आसमान में तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरी जा रही हैं। शाम ढलते ही मल्टीमीडिया सर्च लाइट एंड साउंड प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो ने वहां आए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लेजर शो के जरिए रामलीला देख भक्त भावविभोर हो गए। जय श्रीराम के नारों से अयोध्या नगरी गूंज उठी। प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और पाइसेस तकनीक दीपोत्सव को जीवंत बना रहे हैं। लेजर ग्राफिक्स, डिम लाइट सब न्यू वर्जन में है। नई इफेक्ट्स डालने वाली लाइटें भी लगाई जा रही हैं। लेजर और लाइट शो के लिए 32 फीट पर साउंड सिस्टम लगाया गया है। तीन लेयर की लाइटें लगाई गई हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या के नया घाट पर आतिशबाजी की गई। राम की पैड़ी पर लेजर शो के लिए तीन अलग-अलग तरह की स्क्रीन लगाई गई हैं। 

07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
03:33'चेहरा तो देखने दो...इतनी दूर से आया हूं' रैली में जनता का जोश देख गदगद हो गए Amit Shah