Video: राजस्थान में पुलिस की सबसे बड़ी रेड, बड़े गैंगस्टर पकड़े... 5 हजार पुलिसकर्मी, एक साथ 245 जगहों पर छापा

Video: राजस्थान में पुलिस की सबसे बड़ी रेड, बड़े गैंगस्टर पकड़े... 5 हजार पुलिसकर्मी, एक साथ 245 जगहों पर छापा

Published : Jun 02, 2022, 05:27 PM IST

वीडियो डेस्क। राजस्थान में पहली बार किसी जिले में पुलिस ने इतनी बड़ी रेड की है। एक साथ आठ सौ से भी ज्यादा बदमाशों को पकडा गया है। इनमें कई छोटे बदमाश हैं तो कई बड़े गैंगस्टर्स भी शामिल है। हथियार बरामद किए गए हैं, चोरी के वाहन मिले हैं और नशे की खेंप भी बरामद की गई है। 

वीडियो डेस्क। राजस्थान में पहली बार किसी जिले में पुलिस ने इतनी बड़ी रेड की है। एक साथ आठ सौ से भी ज्यादा बदमाशों को पकडा गया है। इनमें कई छोटे बदमाश हैं तो कई बड़े गैंगस्टर्स भी शामिल है। हथियार बरामद किए गए हैं, चोरी के वाहन मिले हैं और नशे की खेंप भी बरामद की गई है। पहली बार चार से ज्यादा एसपी ने एक बारह घंटे में एक के बाद रेड की है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे जिले में हडकंप मचा हुआ है। 

इतनी प्लानिंग से रेड की कि बदमाशों के छक्के छूट गए
दरअसल जयपुर में चार पुलिस जिले हैं। ईस्ट, वेस्ट, नोर्थ और साउथ। इन चार जिलों में चार डीसीपी हैं और उनके नीचे पूरा स्टाफ है। हर क्षेत्र में 15 से 18 पुलिस थाने हैं। पुलिस ने प्लानिंग के तहत बीती रात से रेड की कार्रवाई शुरु की। सबसे पहले वेस्ट और साउथ जिले में रेड की गई। बीयर बार, हुक्का बार, पार्क, चौराहे, पान की दुकानें, चाय के डिब्बे ऐसी कोई जगह नहीं मिली जहां रेड नहीं की। उसके बाद करीब चार सौ से भी ज्यादा संदिग्धों को पकडा गया। पुलिस की रेड से हडकंप मचा तो कई बदमाश इलाका छोड़कर भाग गए और दूसरे इलाकों में जा छुपे। इसके लिए दूसरे इलाकों की पुलिस पहले ही तैयार थी। उनको वहां आते ही धर लिया। 

आज सवेरे ईस्ट और नोर्थ में रेड की, हाफ पेंट में जुलुस निकाल दिए पुलिस ने
डीसीपी नोर्थ परिस देशमुख ने बताया कि कमिश्नर के निर्देशों के बाद सभी जगहों पर रेड की जा रही है। नोर्थ में बीस से भ्ज्ञी ज्यादा जगहों पर पुलिस सवेरे चार बजे ही पहुंच गई थी और दस बजे तक कई जगहों पर रेड की। जिन बदमाशों का इलाकों में खौफ था उनका खौफ जनता के बीच कम करना था। उन बदमाशों को नेकर में ही सड़क पर जुलुस निकाल दिया गया। सारे एसएचओ लगे रहे। घटों की मेहनत के बाद सैंकड़ों को पकडा है। ईस्ट और नोर्थ में आज सवेरे एक साथ रेड की गई थी। आठ सौ से ज्यादा बदमाश पकडे गए हैं इन रेड मे। पुलिस ने एक साथ 245 जगहों पर रेड की है। इन बदमाशों में से बहुत से बड़े बदमाश हैं। हथियार, वाहन और भी कई तरह के सामान मिले हैं । इसकी जांच की जा रही है। शाम तक कमिश्नर इस बारे में पूरी जानकारी देंगे।

04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग
04:06'वो धर्म पूछकर मारेंगे तो हम धर्म बताकर मारेंगे', Operation Sindoor पर युवा सांसद ने क्या गजब बोला
03:15Rajasthan Flood : कमर तक भरा पानी, ट्रैक्टर से खींच रहे गाड़ियां... राजस्थान में तबाही के 5 वीडियो
01:35Rajasthan School Collapse : झालावाड़ में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, दिल को झकझोर देगा ये हादसा
03:08Rajasthan Rain : अस्पताल में भरा पानी, Jawahar Lal Nehru Hospital का हुआ ये कैसा हाल?