रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन को लेकर दो बाघों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन को लेकर दो बाघों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

Published : Oct 16, 2019, 03:18 PM IST

राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन पर अपने वर्चस्व को लेकर दो बाघों में खूनी संघर्ष का वीडियो सामने आया है। विशेषज्ञ की मानें, तो दोनों बाघ युवा हैं, इसलिए यह लड़ाई अभी खत्म नहीं मानी जा सकती है।
 

सवाई माधोपुर. रणथंभौर नेशनल पार्क में एक बाघिन से मैटिंग को लेकर दो बाघों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सामने आया है। बाघ अकसर इलाके(टेरेटरी) को लेकर भिड़ जाते हैं। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि दोनों बाघों की उम्र 9 साल है। दोनों जोशीले हैं, लिहाजा वे फिर लड़ेंगे। वन विभाग अलर्ट है। वो लगातार नजर बनाए हुए है। सोमवार सुबह बाघ टी-57 और 58 बाघिन नूर टी-39 को लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। जहां दोनों बाघों के बीच लड़ाई हुई, वो एरिया यानी जोन-6 बाघ टी-57 की टेरेटरी माना जाता है। यह सोलेश्वर मंदिर के करीब है। बाघ टी-58 बाघिन के लिए अपना इलाका जोन-7 और 8 छोड़कर टी-57 के इलाके में घुस आया था। बस फिर क्या था, दोनों भिड़ गए। उल्लेखनीय है कि 1700 वर्ग किमी एरिया में फैले इस नेशनल पार्क में  62 बाघ और बाघिन हैं।

03:09Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग
04:06'वो धर्म पूछकर मारेंगे तो हम धर्म बताकर मारेंगे', Operation Sindoor पर युवा सांसद ने क्या गजब बोला
03:15Rajasthan Flood : कमर तक भरा पानी, ट्रैक्टर से खींच रहे गाड़ियां... राजस्थान में तबाही के 5 वीडियो
01:35Rajasthan School Collapse : झालावाड़ में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, दिल को झकझोर देगा ये हादसा